जेएनएआरडीडीसी दवारा अंतर-केंद्रीय कार्यालय रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन!

-आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत विभिन्न स्पर्धाये!
वाडी(सं) –  वाडी स्थित जेएनएआरडीडीसी, नागपुर, खान मंत्रालय के एक स्वायत्त निकाय ने 17 दिसंबर 2021 को कार्यालय में “आजादी का अमृत महोत्सव” के परिकल्पित कार्य के एक भाग के रूप में “अंतर-कार्यालय रंगोली प्रतियोगिता” का आयोजन किया था. कार्यक्रम का उद्घाटन जेएनएआरडीडीसी के निदेशक डॉ अनुपम अग्निहोत्री ने किया इस प्रतियीगीता मे वाडी सह नागपूर शहर के शासकिय प्रतिष्ठान एस.बी.आई, आई.डी.बी.आई, बैंक ऑफ बड़ौदा, एम.ई.सी.एल, एल.आई.सी, सामाजिक वानिकी, सेना, आई.बी.एम, जे.एन.ए.आर.डी.डी.सी आदि के लगभग 50 प्रतिभागियों ने सहभाग लेकरं शानदार और रंगीन रंगोली तैयार की। सभी प्रतिभागियों ने देशभक्ति से लेकर त्योहार और भारत की विभिन्न संस्कृति को लेकर आजादी का अमृत महोत्सव की थीम को कवर किया।.स्पर्धा पसच्यात पंचो ने निरीक्षण कर
एल.आई.सी के प्रज्ञा घायल ने प्रथम, बैंक ऑफ बड़ौदा की मयूरी पात्रे ने दूसरा स्थान हासिल किया। एस.बी.आई की सुश्री पायल बोथरा और जे.एन.ए.आर.डी.डी.सी के श्री राजेश आमरे ने तीसरा पुरस्कार साझा किया। केंद्र ने आई.डी.बी.आई की सुश्री संतोषी शर्मा और एल.आई.सी की सुश्री प्रजाली तिजारे को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम का आयोजन प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती आर विशाखा और उनकी टीम द्वारा किया गया और धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्री आर श्रीनिवासन ने किया।.

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

News Today 24x7

Next Post

देश मे सबसे मंहगी बिजली दर का बोझ महाराष्ट्र की जनता पर

Mon Dec 20 , 2021
-पारेषण हानी,बिजली चोरी,भ्रष्ट्राचार और मंहगाई से गहराया बिजली संकट   नागपुर। कोयला और पानी पर आधारित तापीय विधुत परियोजनाएं थर्मल पावर प्लांट की कैटेगरी में आते हैं। भारत में इस्तेमाल होने वाली बिजली का 71 फीसदी थर्मल पावर प्लांट्स के जरिए पूरा होता है। आखिर देश में क्यों गहरा रहा है बिजली संकट तथा विधुत उत्पादन में लगातार गिरावटें क्यों […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com