विश्व जागृति मिशन 2 मई को मनाएगा उल्लास पर्व

– आचार्य सुधांशु महाराज के जन्मदिवस पर होगा पादुका पूजन

नागपुर :- विश्व जागृति मिशन, नागपुर परिवार की ओर से 2 मई को सद्गुरुदेव श्री सुधांशु महाराज के जन्मोत्सव पर उल्लास पर्व दोपहर 4 बजे से श्री संत गुलाब बाबा सेवाश्रम, ग्रेट नाग रोड, रेशिमबाग चौक में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन दोपहर से भजन सत्संग, गणेश वंदना, गुरु वंदना, दीप प्रज्जवलन व सत्कार समारोह,आचार्य शिवदत्तजी का संबोधन, गुरु पादुका पूजन, बधाई गीत, आरती के पश्चात महाप्रसाद होगा। विश्व जागृति मिशन की नागपुर शाखा की ओर से सभी गुरु भाई -बहनों से उल्लास पर्व में बड़ी संख्या में उपस्थित रहने की अपील की गई है।

6 वीं- 8वीं के विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क गुरुकुल

वैदिक परंपरा व प्राचीन भारतीय शिक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए नागपुर शहर तथा आसपास के धर्मप्रेमियों के लिए दिव्य निर्मलधाम आश्रम मेें गुरुकुल ‘महर्षि वेदव्यास विद्यापीठ गुरुकुल’ सुराबर्डी में प्रारंभ किया जा रहा है। इस गुरुकुल मेें कक्षा 6वीं से 8वीं तक के बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा। गुरुकुल में सभी प्रकार की शिक्षा, भोजन, आवास निःशुल्क होगा ।

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

कोंकण भवनात राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज यांच्या जयंतनिमित्त अभिवादन

Tue Apr 30 , 2024
नवी मुंबई :- थोर संत व समाजसुधारक संत तुकडोजी महाराज यांच्या जयंतीनिमित्त आज त्यांच्या प्रतिमेस पुष्प अर्पण करून अभिवादन करण्यात आले. यावेळी कोंकण भवनातील अधिकारी आणि कर्मचारी उपस्थित होते. संत तुकडोजी महाराजांनी अंधश्रद्धा निर्मूलन व जातिभेदाच्या निर्मूलनासाठी भजनांचा आणि कीर्तनाचा प्रभावीपणे वापर करून जनप्रबोधन केले. आत्मसंयमनाचे विचार त्यांनी ग्रामगीता या काव्यातून मांडले. मराठी व हिंदी भाषांमध्ये तुकडोजी महाराजांनी काव्यरचना केली. […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com