स्व.मेजर ध्यानचंद स्मृति सब जूनियर बालक/बलिक (अंडर 16) हॉकी प्रतियोगिता

– आज खेल दिवस उत्साहपूर्ण मनाया जाएगा

राजनांदगांव :- खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में तथा जिला हॉकी संघ राजनांदगांव के मार्गदर्शन में स्व. मेजर ध्यानचंद स्मृति हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन अंतरष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राजनांदगांव में किया जा रहा है।

आज खेले गए मैच में बालिका वर्ग में रानी लष्मीबाई विरुद्ध सावित्री बाई फुले के मध्य खेला गया दोनों ही टीम मैच में अपना अच्छे खेल का प्रदर्शन करते नजर आए दोनों ही टीम गोल करने के प्रयास में लगी रही किन्तु मध्यन्तर तक किसी भी टीम को सफलता हासिल नही मैच के मध्यन्तर के सावित्री बाई फुले टीम ने मैच के 35 वे मिनट और 39 वे मिनट में वसुंधरा और ईशा साहू ने गोल करते हुए 0 के मुकाबले 2 गोल से जीत दर्ज की।

बालक वर्ग में खेला गया पहला मैच चंद्रशेखर आजाद विरुद्ध ठाकुर प्यारे लाल के मध्य खेला गया दोनों ही टीमो के मध्य रोमाचक मैच दर्शको को देखने को मिला मैच ठाकुर प्यारे स्कूल ने अपने अच्छे खेल का परिचय देते हुए के 10 वे और 15 मिनट में अंशुल ने गोल करते हुए 0 के मुकाबले 2 गोल की बढ़त बनाई हुई थी मैच के मध्यन्तर के बाद चंद्रशेखर टीम ने अपने खेल में बदलाव करते हुए मैच के 30वे मिनट और 46वे मिनट में गुलशन ने गोल कर 2-2के बराबरी पर ला दिया जिसे ठाकुरप्यारे लाल स्कूल के दुर्गेश ने 52 वे मिनट में गोल करते हुए 2 के मुकाबले 3 गोल की बढ़त बनाई थी। जिसे चंद्रशेखर आजाद की टीम ने मैच के 59वे मिनट में सोनू ने गोल करते हुए 3-3 की बराबरी पर रही।

बालक वर्ग आज दूसरा मैच शहीद राधे मोतीपुर विरुद्ध सुभाष चंद्र भोष के मध्य खेला गया सुभाष चन्द्र भोष टीम ने एकतरफा खेल प्रदर्शन करते हुए मैच के 2रे ही मिनट में अभिषेक ने गोल करते हुए 1 गोल की बढ़त बनाई थी सुभाषचंद्र भोष टीम ने सुरुवात से ही आक्रामक पारी खेल रही थी और मैच के 17वे मिनट और 25वे मिनट मोनू ने गोल कर 0 के मुकाबले 3 गोल से जीत दर्ज की।

मैच के पूर्व जिला हॉकी संघ के सचिव शिवनारायण धकेता,दिग्विजय स्टेडियम के प्रबंधक रणविजय प्रताप सिंह, राजेन्द्र यादव, डॉ.सुगंध गांधी, महेंद्र धुर्वे अंतरराष्ट्रीय व्हालीबाल खिलाडी,ने मैदान के मध्य जाकर खिलाड़ियो से परिचय प्राप्त किया।

किशोर धीवर ,हारून खान जीवन,दिलीप रावत, दीपेश चौबे,सुखदेव निर्मलकर, ने निर्णायक की भूमिका निभाई

आज खेल दिवस का आयोजन

-खेल एवं युवा कल्याण विभाग, एवं जिला हॉकी संघ राजनांदगांव तथा समस्त खेल संघ के संयुक्त तत्वाधान में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती खेल दिवस के रूप में नगर के खेल प्रमियो द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष जितेन्द्र उदय मुदलियार के मुख्य आतिथ्य में उत्त्साहपूर्वक मनाई जाएगी ।

इस अवसर पर सुबह 7ः00 बजे अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम से समस्त खेल से जुडे खिलाडियों द्वारा रैली निकाली जाएगी जो विभिन्न मार्गो से होती हुई गौरव पथ स्थित मेजर ध्यानचंद स्मारक पहुचेगी वंहा पर मेजर ध्यानचंद, एरमन आर.बेस्टीयन (ओलंपियन) एवं आर.एन.पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर, श्रद्धासुमन अर्पित किया जाएगा तत्पश्चात् रैली वापस अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम पहुचेगी वंहा पर संगोष्ठी सभा का आयोजन किया जाएगा। तथा स्व मेजर ध्यानचंद स्मृति सब जूनियर बालक /बालिका हॉकी प्रतियोगिता का सेमीफाइनल व फाइनल मैच खेला जाएगा।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फ़िरोज़ अंसारी ,जिला हॉकी संघ के सचिव शिवनारायण धकेता उपाध्यक्ष भुषण सॉव,प्रिंस भाटिया, , हॉकी कोच अनुराज श्रीवास्तव,मृणाल चौबे,(अंतराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी), प्रकाश शर्मा,अजय झा,संजीव पटेल,योगेश दिवेदी,गुणवंत पटेल, दीपक यादव,अमित माथुर, सचिन खोब्रागडे, शकील अहमद (खेलो इंडिया),अभिनव मिश्रा, खेमराज सिन्हा, सचिन खोब्रागडे, कृष्णा यादव आदि उपस्थित थे।

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

वंचित बहुजन आघाडी चे विविध मागण्यासाठी नारे निदर्शने

Tue Aug 29 , 2023
संदीप कांबळे, विशेष प्रतिनिधी  कोराडी :- वंचित बहुजन आघाडी महादुला, कोराडी सर्कल च्या वतीने दि. 28/08/2023 ला विश्वरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर चौक टि पाॅईंट महादुला येथे विधानसभा प्रमुख सी. सी. वासे यांच्या नेतृत्वात विविध मागण्यासाठी जन आक्रोश नारे निदर्शने करण्यात आले.यात प्रमुख मागण्या औष्णिक वीज केंद्रामध्ये स्थानिक बेरोजगारांना रोजगार मिळण्यात यावे, महादुला टि पाॅईंट येथे डाॅ. बाबासाहेब आंबेडकर याचे 3 […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com