प्रथम हॉकी इंडिया सब जूनियर बालक/बालिका वेस्ट ज़ोन राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता का दायित्व छत्तीसगढ़ हॉकी को

राजनांदगांव :-आगामी दिनांक 09 से 16 अक्टूबर 2023 तक राजनांदगांव में वेस्ट जोन सब जूनियर राष्ट्रीय बालिका एवं बालक हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है ।उक्त चैंपियनशिप में वेस्ट ज़ोन से 7 राज्य राजस्थान,गोवा,मध्यप्रदेश ,महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ , गुजरात,तथा दमनदीव(नागर हवेली) की टीमें भाग लेगी प्रतियोगिता उक्त राज्यो की टीमों से 300 से अधिक बालक एवं बालिका हॉकी खिलाड़ी ,निर्णायक ,कोच मैनेजर ,सलेक्टर आदि भाग लेंगे। हॉकी इंडिया ग्रासरूट् से हॉकी को आगे बढ़ाने के लिए इस तरह की हॉकी प्रतियोगिता पहली बार करा रहा है।

एक विज्ञप्ति में छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फ़िरोज़ अंसारी ने बताया कि हॉकी इंडिया और छत्तीसगढ़ हॉकी के द्वारा विगत वर्ष2011,व 2016 में हॉकी की दो बार जूनियर बालक/ बालिका राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप राजनांदगांव में, 2016 (रायपुर) में और सबजूनियर राष्ट्रीय बालक हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन 2019 (रायपुर और बिलासपुर) तथा हाल ही में विगत माह 16 से 26 मार्च 2023 को वेस्ट ज़ोन जूनियर बालक/बालिका राष्ट्रीय प्रतियोगिता राजनांदगांव में कराने के बाद, अब हॉकी इंडिया और छत्तीसगढ़ हॉकी के द्वारा एक बार फिर हॉकी की नर्सरी कहे जाने वाले शहर राजनांदगांव में आगामी 09 से 16 अक्टूबर 2023 तक एक साथ बालक एवं बालिका दोनो वर्ग का वेस्ट जोन राष्ट्रीय सब जूनियर हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है।वेस्ट जोन राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप में राजस्थान,गोवा, मध्यप्रदेश,महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ , गुजरात तथा दमनदीव (नागरहवेली)की बालक और बालिका हॉकी टीम भाग लेगी । इस प्रतियोगिता 7 टीमों में 300 से अधिक बालक एवं बालिका हॉकी खिलाड़ी एवं ऑफिशियल भाग लेंगे।

छत्तीसगढ़ हॉकी के महासचिव मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि राजनांदगांव में इस प्रतियोगिता से जुड़े सभी कार्यों की तैयारी,खेल एवं युवा कल्याण विभाग,जिला प्रशासन, हॉकी छत्तीसगढ़ तथा जिला हॉकी संघ द्वारा संयुक्त रूप से की जा रही है। खिलाड़ियों के आवास व्यवस्था,भोजनस्थल, ट्रांसपोर्ट आदि से लेकर आयोजन के लिए सभी आवश्यक बिंदुओं का अवलोकन कर आगे की कार्य योजना की तैयारी जोरों से की जा रही है। श्री श्रीवास्तव ने बताया कि हॉकी इंडिया ने ग्रास रूट से हॉकी को आगे बढ़ाने के लिए इस वर्ष से पहली बार सब जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप को चार जोन में विभाजित किया है चारों जोन में पड़ने वाले राज्यों का आपस में अलग-अलग प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी और इन प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे टीमों से बेस्ट खिलाड़ियों को चयनित कर एक टीम बनाई जाएगी।

यह चयनित टीम इंटर जोन प्रतियोगिता में भाग लेगी। इंटर जोन प्रतियोगिता में सभी जॉन से 1=1 टीम के अलावे साई से 02 टीम तथा देश के विभिन्न हॉकी अकादमी से चयनित 02टीम सहित देश के कुल आठ टीम भाग लेगी। प्रतियोगिता से भविष्य की भारतिय जूनियर हॉकी टीम के लिए खिलाड़ी चयनित किये जायेंगे। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जिला हॉकी संघ के कार्यकरिणी सदस्यों की बैठक अंतरास्ट्रीय हॉकी स्टेडियम परिसर सम्प्पन की गई जिसमें टूर्नामेंट से संबंधित कार्यो के बारे मे जानकारी दी गई छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फ़िरोज़ अंसारी ने बताया कि टूर्नामेंट में लगभग 26 लाख रुपये का अनुमानित व्यय होगा तथा बहुत जल्द ही स्टेडियम में ब्राडकास्टिंग के काम के लिए ओडिसा की टीम राजनांदगांव आएगी। जिला हॉकी संघ के उपाध्यक्ष एवँ आयोजन सचिव भूषण साव ने हॉकी नर्सरी के सभी खेल प्रेमियों से आयोजन को सफल बनाने हेतु सहयोग करने की अपील की है।

आज आयोजित बैठक में वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी अजय झा, ज्ञानचंद जैन,गणेश प्रशाद शर्मा, रणविजय प्रताप सिंग, अशोक मेहरा, प्रकाश शर्मा, नीलमचंद जैन, हॉकी कोच अनुराज श्रीवास्तव, अंतरष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे, छत्तीसगढ़ हॉकी के कोषाध्यक्ष आशा थामस,अब्दुल कादिर, महेंद्र सिंह, गुणवंत पटेल, मोहम्मद जावेद, साई के कोच अमित माथुर, शकील अहमद (खेलो इंडिया कोच) दीपक यादव, अभिनव मिश्रा, राजेश निर्मलकर, खुशाल यादव, हारून खान, तौफीक अहमद, कृष्णा यादव,आदि उपस्थित थे।

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

शौर्यापासून स्वच्छतेप्रर्यंत, सीआरपीएफ च्या रूपाने अनेक जलसे, स्वच्छतेची भावना देशभक्ती

Mon Oct 2 , 2023
नागपूर :- जिथे स्वच्छता असते तिथे देव वास करतो हे खरे आहे. स्वच्छतेचे महत्त्व जपत आपल्या देशाच्या पंतप्रधानांनी “मन की बात” या कार्यक्रमातून एक तारीख एक तास एक साथ स्वच्छता ही सेवा या मोहिमे अंतर्गत प्रत्येक भारतियाला जोडण्याचे आवाहन केले आहे. लोकांमध्ये स्वच्छतेबाबत जागरूकता निर्माण करणं आणि स्वच्छतेला सेवा म्हणून घेणे हा या मोहिमेचा मुख्य उद्देश आहे, हा या मोहिमेचा […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com