सर्वांगीण स्वास्थ को पाने का एकमात्र मार्ग – योग ब्र. प्रेमलता दिदी

संदीप कांबळे, विशेष प्रतिनिधी 

कामठी :- प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय कामठी में आंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया| जिसमें सेवाकेंद्र संचालिका राज योगिनी ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी ने भारत का प्राचीन राजयोग ऋषीमुनीयों की अनमोल धरोहर है जो आज के समाज मे पुनर्जीवित रखने का प्रयास जारी है जो कि हमें विश्वगुरू के मार्ग पर अग्रसर करेगा| 

योग को सर्वोच्च मानकर सुखमय जीवन का आधार योग बताया| मानव जीवन के सर्वांगीण विकास में सामाजिक ,आर्थिक, मानसिक, शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का एक मात्र मार्ग योग है जो हमारे तन, मन, धन और जन को प्रभावित करता हैं| योग से तन – मन का संतुलन बनता है और सहज राजयोग जो की एक मन की यात्रा है उससे अपने अंतर जगत अर्थात मन की शांति, खुशी, सकारात्मकता बनी रहती है| शरीर स्वास्थ्य के लिए योगा और मन के तंदुरुस्ती के लिये राजयोग मेडीटेशन का अभ्यास करना है और सभी को सिखाना हैं|जिससे स्वयं एवं समाज स्वस्थ और सुखी हो पयेगा और मनुष्य जीवन का भविष्य उज्ज्वल बन सकेगा| उक्त उद्गार आंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रम्हाकुमारी प्रेमलता दीदी ने प्रगट कीये |

इस समय उपस्थित सभी को योग, प्राणायाम, आसन, मेडिटेशन की विभिन्न विधीयों द्वारा एक्सरसाइज कराई गई|जिसमे सभी ने बढचढ कर हिस्सा लिया और अपने आपको फिट रखने के लिए इसे जरुरी समझा| इस समय सुभाष क्रीडा मंडळ उपाध्यक्ष एवं युवा चेतना मंच के सदस्य शेषराव आढाऊ, झुम्बा म्युझिकल अकॅडमी की रूची ,पतंजली योग समिती टीचर लक्ष्मी टिकले, माजी उपसभापती विमल साबळे, केंद्रीय विद्यालय की अनिता, जोगेंद्र वाघमारे आदि उपस्थित थे| कार्यक्रम का प्रास्ताविक ब्र. शिलु दिदी ने एवं संचालन और आभार ब्रह्माकुमारी चंद्रकला बहन ने किया|

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

योग ही जीवन पद्धती सर्वांनी अंगिकारणे गरजेचे - मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

Fri Jun 21 , 2024
मुंबई :- निरोगी शरीरासाठी योग खूप महत्त्वाचा आहे. योग ही जीवनपद्धती आहे ती जर सर्वांनी अंगिकारली तर नक्कीच सुदृढ नागरिक घडू शकतात. सुदृढ नागरिक ही राज्याची संपत्ती असते, असे मत मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे यांनी व्यक्त केले. मंत्रालयाच्या त्रिमूर्ती प्रांगणात आंतरराष्ट्रीय योग दिनानिमित्त सामान्य प्रशासन विभागामार्फत योगासन शिबिराचे आयोजन करण्यात आले होते. या कार्यक्रमात मुख्यमंत्री शिंदे बोलत होते. यावेळी उपमुख्यमंत्री देवेंद्र […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com