सब जूनियर बालिका हॉकी टीम राउरकेला रवाना

– अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता मे खेलेगी राज्य की बालिकाए

राजनांदगाँव :- राउरकेला में प्रथम अखिल भारतीय सब जूनियर बालिका ग्रास रूट हॉकी प्रतियोगिता 11 मार्च से विश्व के सबसे बड़े बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है। सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता मैं देश की प्रतिष्ठित 16 टीमें भाग ले रही है।छत्तीसगढ़ हॉकी के महासचिव मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि इस प्रतियोगिता मे राज्य के नवप्रशिक्षित हॉकी खिलाड़ी भाग ले रही है एवं दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के पश्चात इस प्रतियोगिता हेतु खिलाड़ियों का चयन किया गया है। टीम के कोच के रूप मे अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे टीम के साथ है। उक्त प्रतियोगिता में बालिका हॉकी खिलाड़ी , श्रेया,केसर,वसुंधरा, नौरीन हयात माउली, परिधि, श्यामली,सुरेखा, गीतू, पल्लवी, ख्वाहिश, सुधा, राशि, सिमरन, काजल,गीताश्री एवं प्रियांशी भाग ले रही है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फ़िरोज़ अंसारी ज़िला हॉकी संघ के सचिव शिवनारायण धकेता , नीलम जैन, भूषण साव, आशा थामस,ज्ञानचंद जैन ,गणेश प्रसाद शर्मा, अनुराज श्रीवास्तव अब्दुल कादिर, गुणवंत पटेल प्रिंस भाटिया,कुमार स्वामी आदि ने टीम को अपनी शुभकामनायें दी.

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

पीएमआरडीए क्षेत्राच्या विकासासाठी राज्य शासन सर्व सहकार्य करेल - उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

Mon Mar 11 , 2024
– गोरगरिबांच्या समस्या सोडविण्याला प्राधान्य – उपमुख्यमंत्री अजित पवार – वारजे येथे उभारण्यात येणाऱ्या मल्टीस्पेशालिटी हॉस्पिटलचे भूमिपूजन पुणे :- पुणे महानगरपालिकेतर्फे नेदरलँड आणि जर्मनीच्या सहकार्याने वारजे येथील प्रभाग क्र. ३० मध्ये उभारण्यात येणाऱ्या मल्टीस्पेशालिटी हॉस्पिटलसह अन्य विकासकामांचे भूमिपूजन व लोकार्पण उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आणि उपमुख्यमंत्री अजित पवार यांच्या हस्ते व उपस्थितीत करण्यात आले. वारजे येथील कै.अरविंद बारटक्के दवाखाना येथे आयोजित […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com