मध्यप्रदेश राज्य का सबसे गंदा और प्रदूषित शहर है सिवनी, नलों में गंदा पानी और चहुंओर गंदगी का सम्राज

सिवनी :- सिवनी शहर की अनेक समाज सेवी संगठनों के मुताबिक वर्तमान परिवेश मे सिवनी शहर को मध्यप्रदेश का सबसे गंदा शहर माना जा रहा है। जिला एवं नगरपालिका प्रशासन की अदूर्दर्शिता एवं लालफीताशाही नीतियों के चलते सिवनी शहर के जलापूर्ति नल इन दिनों प्रदूषित पानी उगल रहे हैं। मानो सिवनी नगरपालिका का भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। हाल ही में अभी नलों से गंदा पानी निकल रहा है ऐसे में यह मान सकते हैं कि प्रशासनिक अधिकारियों का सुस्त रवैया सिवनी नगर वासियों को गंदा पानी पीने के लिए मजबूर कर रहा हैं। साथ ही जगह-जगह बजबजाआ रही गंदगी से भी परेशान है। नालियों के ओवरफ्लो का गंदा पानी बह रहा है रोड में जिम्मेदार ध्रतराष्ट्र बन बैठे हैं।

वही नगर वासियों की माने तो पूर्व में भी कई बार निरंतर चाहे जब गंदा पानी आ जाता है। जिसकी शिकायत संबंधित नगर पालिका अध्यक्ष एवं संबंधित अधिकारियों को की जा रही है मगर आज तक कोई सुधार नहीं हुआ है। ना ही किसी तरह की कार्यवाही की गई है। निरंतर संबंधित अधिकारियों का ध्यान ना देना यह एक अहम चिंता का विषय बना

सिवनी की सेवाभावी जनता जनार्दन की संदेहास्पद चुप्पी चीख चीखकर कह रही है कि सिवनी शहर मे जिधर देखो उधर गंदगी का सम्राज्य है। गंदगी और बदबू के कारण पूरा शहर बीमारी की चपेट मे आ सकता है। एक सर्वेक्षण के अनुसार मंगली पेठ बुधवारी और दलसागर परिसर पूरी तरह गंदगी की चपेट मे आ चुका है। दादू धर्मशाला के आजूबाजू बीमार बकरे और बीमार मुर्गियों के कत्लेआम से उपजीत गंदगी से यहां भयानक अज्ञात बीमारी से किसी भी क्षण निर्दोष और निरपराध लोगों की मौतें हो सकती है। बुधवारी तालाब के चहुंओर गंदगी का सम्राज सिवनी जिला कलेक्टर प्रशासन को कोश रहा है।सब्जी बाजार मे ग्राहक जनता जनार्दन को मुंह मे रुमाल रखकर सब्जी भाजी खरीदना पड रहा है?

बताते हैं कि नगरपालिका के पास सफाई कर्मियों की संख्या बहुत ही कम है।उधर बारा पत्थर रोड पर संचालित इंदिरा गांधी सरकारी अस्पताल परिसर भी गंदगी की चपेट मे आ गया है?

सिवनी पुलिस प्रशासन की अदूर्दर्शिता के चलते सुक्रवारी दलसागर के पश्चिम किनारा पर स्थित अवैध मजदूर वस्ती(झोपडपट्टी) मे चोरी छिपे देह व्यवसाय चल रहा है? नतीजतन शहर के होनहार युवा वर्ग का भविष्य तबाह होता दिखाई दे रहा है। उधर गणेशगंज परिसर मे भी अनेक मकानों तथा सिंधी वार्ड के अनेक घरों मे भी देह व्यवसाय फलफूल रहा है। मे देह व्यवसाय फलफूल रहा है?शहर के अनेक वार्डों मे गटर का गंदा पानी सडक पर वह रहा है। परिणामतः मच्छरों के आतंक से जनता जनार्दन हलाकान हो रही है। यहां नालियों मे कीटनाशक का छिड़काव नही किया जा रहा है? सच पूछा जाए तो यहां के विधायक महोदय मुनमुनराय को सस्ती लोकप्रियता और वाही वाही लूटने के आयोजन और प्रायोजन से फुर्सत नहीं है। बताते है कि सिवनी जिले मे विधायक मुमुनराय को शराब माफिया के नाम से जाना जाता है। यह तर्कसंगत आरोप कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने लगाया है कि समय रहते सिवनी शहर के सर्वांगीण विकास की तरफ ध्यान नहीं दिया गया तो वह दिन दूर नहीं है जब सिवनी शहर की जनता जनार्दन को बर्बाद होने कोई नही रोक सकता है।

ज्ञातव्य है कि रेलवे लाईन किनारे स्थित कुचबुंदिया वार्ड मे अवैध शराब बनाने का धंधा बहुत वर्षों से फलफूल रहा है? यहां शराब पिलाकर राहगीरों को छीना और लुट खसोट का धंधा बेखौफ चल रहा है।

तत्संबंध मे आल इंडिया सोसल आर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री ने केंद्र सरकार के मानव संशाधन विकास मंत्रालय तथा वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन अमेरिका को आवश्यक जांच पडताल एवं कार्यवाई के लिए ज्ञापन भेजा गया है।

 

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

एनएसएस 'कॉलेज टू व्हिलेज' मधील दुवा - कुलगुरू डॉ. सुभाष चौधरी यांचे प्रतिपादन

Mon Feb 27 , 2023
– राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपूर विद्यापीठात राष्ट्रीय सेवा योजनेच्या राष्ट्रीय एकता शिबिरास सुरुवात नागपूर :- समाजाला उपयोगी पडेल असे संशोधन विद्यापीठांमध्ये होते आहे. शिक्षण, आरोग्य, कृषी तंत्रज्ञान तसेच तंत्रज्ञानात झालेले नवीन संशोधन समाजाच्या शाश्वत विकासासाठी उपयोगी पडावे. समाजाच्या शाश्वत विकासात राष्ट्रीय सेवा योजनेने ‘कॉलेज टू व्हिलेज’ यामधील दुवा म्हणून काम करावे, असे प्रतिपादन राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपूर विद्यापीठाचे कुलगुरू डॉ. […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
error: Content is protected !!