एल. पीतांबर बने महामंत्री

– साऊथ ईस्ट सेन्ट्रल रेल्वे मजदूर कांग्रेस यूनियन का 35 वी कार्यकारिणी समिति सभा संपन्न

नागपुर :- मंगल मण्डप कडवी चौक, कामठी रोड़ नागपुर में साऊथ ईस्ट सेन्ट्रल रेल्वे मजदूर कांग्रेस कार्यकारिणी समिति की 35 वी कार्यकारिणी सभा संपन्न हुई । सभा में बिलासपुर, रायपुर, नागपुर मण्डल के कार्यकारिणी सदस्यों के साथ तीनों मण्डल के हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कार्यकारिणी समिति सभा का उदघाटन दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे नागपुर मण्डल रेल प्रबंधक नमिता त्रिपाठी के शुभहस्ते हुआ। सभा में मुख्य अतिथि के रूप में प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी दर्शनीता आहलूवालिया प्रमुखता से उपस्थित थी। सभा की अध्यक्षता मजदूर कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष तपन कुमार चटर्जी ने किया।

मजदूर कांग्रेस की कार्यकारिणी समिति ने सर्वसम्मति से पीताम्बर लक्ष्मी नारायण, नागपुर को महामंत्री के पद पर निर्वाचित किया। समिति सभा में नागपुर मण्डल से जी. के. सिंह को एवं देवाशीष घोष को केन्द्रीय पद पर निर्वाचित किया।

पीताम्बर लक्ष्मी नारायण के महामंत्री चुने जाने पर तीनों मण्डल के रेल कर्मचारियों में हर्ष व्याप्त है। सभी ने पीताम्बर  को बधाईयां दी।

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

मुख्यमंत्री - माझी लाडकी बहीण’ योजना महिलांनी लाभ घेण्याचे जिल्हाधिकाऱ्यांचे आवाहन

Thu Jul 4 , 2024
• नारी शक्ती दूत ॲपवर करता येणार अर्ज गडचिरोली :- महिलांच्या आर्थिक स्वातंत्र्यासाठी, त्यांचे आरोग्य आणि पोषणामध्ये सुधारणा करणे, तसेच कुटुंबातील त्यांची निर्णायक भूमिका मजबूत करण्यासाठी शासनाने ‘मुख्यमंत्री – माझी लाडकी बहीण योजना’ सुरू केली आहे. या योजनेंतर्गत पात्र लाभार्थी महिला / मुलींना दरमहा 1500 रुपये देण्यात येणार आहे. जिल्ह्यातील महिलांनी 15 जुलै पूर्वी अर्ज करून या योजनेचा लाभ घेण्याचे […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com