ईद की नमाज बाद देश में अमन, शांती, भाईचारे के लिए मांगी दुआ
संवाददाता हिंगणा – हिंगणा तहसिल में हर्षोउल्लास के साथ गुरुवार को रमजान ईद मनाई गई। सभी ने विविध स्थानों पर ईद की नमाज अदा की। बुधवार को रात 11 बजे से गुरूवार की सुबह तक लगातार तेज बारिश के चलते ईद की नमाज ईदगाह के बजाय मस्जिदों में ही पढ़ी गई। हिंगणा जामा मस्जिद में दो जमात में ईद की नमाज अदा की गई। पहली जमात में इमाम मौलाना अख्तर रजा ने सुबह 9 बजे ईद की नमाज पढ़ाई। वहीं दुसरी जमात में सुबह 10 बजे मौलाना नाजिम रजा ने ईद की नमाज पढ़ाई। नमाज के बाद देश में अमन, शांती, भाईचारा और तरक्की के लिए दुआ की गई। नमाज और दुआ के बाद एक दुसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। तकिया दरगाह मस्जिद में पहली जमात सुबह 7.30 बजे ईद की नमाज मौलाना अजमत रजा ने पढ़ाई। वहीं दुसरी जमात सुबह 8.30 बजे मौलाना तनवीर रजा हशमती ने ईद की नमाज पढ़ाई। हिंगना नाका बांसीनगर की सिद्दीकी मस्जिद में मौलाना असलम रजा रिज़वी, नूरी मस्जिद महाजनवाडी में इमाम मोहम्मद राहिद रजा, राजीवनगर मस्जिद में मौलाना इसराइल रजा, आईशा मस्जिद सीआरपीएफ में मौलाना अफजल रजा, रजा मस्जिद राजूनगर में इमाम बिलाल रजा, अमर नगर मस्जिद के इमाम अख्लाक रजा ने ईद की नमाज पढ़ाई।
तिरंगा लहराकर पढ़ी गईं ईद की नमाज
हिंगना मुख्य मार्ग पर स्थित तकिया दरगाह मस्जिद में इमाम तनवीर रजा और मस्जिद कमेटी के पदाधिकरीयो ने नमाज की जगह एक तरफ राष्ट्रध्वज और दूसरी ओर मुस्लिम समाज का झंडा लगाया था। इमाम तनवीर रजा ने तिरंगे के साथ नमाज अदा कर देश में अमन, भाईचारा, शांती और देश की तरक्की के लिए दुवा की। सफलतार्थ तकिया दरगाह मस्जिद कमेटी के पदाधिकारीयो ने परिश्रम किया।