नागपुर से जलगांव जा रहा ट्रक का एक्सीडेंट, कोहले परिवार के छह सदस्य बाल-बाल बचे, पुलिया से झुग्गी में गिरा ट्रक

सौरभ पाटील, प्रतिनिधी 

वाडी :- बुधवार को नागपुर से अमरावती की और जा रहा ट्रक बुधवार की रात करीब 12 बजे के दौरान धामना पुलिया से 40 फिट नीचे गिरने से झुग्गी मे सोए लोग बाल बाल बचे वही आयशर ट्रक चालक की मृत्यु हुई है।

हिंगणा पुलिस स्टेशन क्षेत्र के तहत आनेवाले अमरावती राजमार्ग स्थित धामना गाव में हाइवे पर बड़ा ब्रिज बना है।सर्विस रोड पर ही ब्रिज के निचे साइड में लोगो के झुग्गी जैसे घर है।बुधवार को रात करीब 12 बजे के दौरान नागपुर से मिर्ची के बारे लेकर ट्रक क्रमांक एम एच 18 बी झेड 2787 जलगांव की और जा रहा था। तामसवाड़ी ,ता.साखरी जिला धुलिया निवासी चालक हर्षल युवराज पाटिल उम्र 35 को रात में नींद आई उसी दौरान रफ्तार ट्रक का नियंत्रण खोने से ट्रक पुलिया से 40 फिट नीचे झुग्गी कच्चे मकान पर गिरा।झुग्गी का 3 फिट हिस्सा तहस नहस हुआ।बीच मे गिर जाता तो बड़ी जीवित हानि होती।पुलिया के दीवार से केवल 15 फिट पर ही लोगो के कच्चे मकान बने है।कभी भी वाहनों से हादसा होने का डर है।हाइवे ऑथरिटी इस पर गंभीर नही है।

झुग्गी में सोए रमेश महादेव कोल्हे उम्र 63 ,लिला रमेश कोल्हे 60,जितेंद्र राजेंद्र कोल्हे 25 ,वैशालि जितेंद्र कोल्हे 23 ,वच्छला महादेव कोल्हे 95 सभी धामना निवासी बाल बाल बचे। जयश्री शिंदे उम्र 26 साकोली भंडारा से धामना बहन के घर आई थी।

हिंगणा पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची।पंचनामा कर रमेश महादेव कोल्हे के शिकायत पर मृतक आरोपी हर्षल पाटिल पर मामला दर्ज किया।

-पुलिया सटे ही है कच्चे मकान 

हाइवे के सर्विस रोड का निर्माण अटलांटा कंपनी ने आज तक नही करने से सर्विस रोड पर ही मकान है।बताया गया कि हाइवे पर एक दो मकानो वालो ने जगह नही देने से सर्विस रोड नही बन पाए।इस संदर्भ में जानकारी के लिए अटलांटा के एम जे बेग को फोन करने पर फोन रिसीव नही किया। हाइवे रोड पर लगे सभी गावो की सर्विस रोड का काम करने की मांग हो रही है।

Email Us for News or Artical - [email protected]
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com