– सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे प्रस्तुत, समाज का वार्षिक कैलेंडर विमोचित
नागपुर :- विदर्भ मिथिला मंच सार्वजनिक सरस्वती पूजा समिति की ओर से आज 3 फरवरी को श्री सरस्वती पूजा एवं वसंतोत्सव कार्यक्रम का आयोजन रेलवे इंस्टीट्यूट, अंजनी में किया गया है। श्री सरस्वती पूजा सुबह 8 बजे से होगी। आरती 10 बजे, सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम 4 बजे होंगे। इसमें मैथिली गीतों की प्रस्तुति इंडियन आइडल फेम सौम्या मिश्रा व टीम देंगे। शाम की आरती 6.30 बजे से, महाप्रसाद रात्रि 9 बजे से, मंगलवार 4 फरवरी को महाआरती व विसर्जन सुबह 10 बजे होगा।
वसंत पंचमी से पूर्व विदर्भ मिथिला मंच की ओर से वार्षिक कैलेंडर का विमोचन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हाथों किया गया। वसंत पंचमी कार्यक्रम में सभी से उपस्थित रहने की अपील तीर्थ नाथ झा, मनोज चौधरी, ऋषिकेश ठाकुर, संजीत ठाकुर, सुरेंद्र झा, मुनींद्र मिश्र, आनंद झा, बी.एन झा, प्रवीण झा, नवीन चन्द्र झा, यशवंत झा, सुजीत झा, अमरेश चौधरी, कुशेश्वर चौधरी (बच्चा जी ), नंदन चौधरी, जयंत मिश्र, रंजन ठाकुर, संतोष ठाकुर,आशुतोष झा, सुनील चौधरी, हितेश झा, पवन मिश्र, आदित्य मिश्र, रंजीत चौधरी, रामनाथ ठाकुर, अमरनाथ शर्मा, पंकज झा, नन्द कुमार झा, राकेश रंजन झा, संजय मिश्र, पवन झा,सदाशिव झा, सुमन झा सहित अन्य ने की है।