अनाथ व दिव्यांग बच्चों के साथ मनाई दीपावली – बेलिशॉप प्राचीन शिव मंदिर में हुआ दीपावली मिलन

नागपुर :- बेलिशॉप प्राचीन श्री शिव मंदिर , गणपति सेना उत्सव मंडल व श्री दुर्गा पूजा समिति के सयुक्त तत्वावधान में दीपावली मिलन का आयोजन बेलिशॉप रेलवे कॉलोनी, कामठी रोड स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर के प्रांगण में किया गया। इस अवसर पर श्री अनाथ सेवा आश्रम अशोक चौक, नागपुर तथा राष्ट्र माता मनोविकास अक्षय क्षेत्रम, सुगतनगर नागपुर के करीब 50 से अधिक छात्रों उपस्थित थे।

इस अवसर पर हुए कार्यक्रम में अध्यक्ष के रूप में कॉमनवेल्थ एसोसिएशन फॉर हेल्थ डिसएबिलिटी (कॉमहेड) के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. यशवंत पाटिल, प्रमुख उपस्थिति बालरोग विशेषज्ञ व कॉमहेड के निर्देशक डॉ. उदय बोधनकर, कॉमहेड के सह सचिव डॉ. मंजूषा गिरी (जैन), गुरुनानक इंस्टिट्यूशन के संचालक नवनीत सिंग तुली, योग थेरेपिस्ट विजय गुप्ते, पूर्व नगरसेवक संदीप सहारे, दुर्गा पूजा समिति के विश्वजीत डे, गणपति सेना उत्सव मंडल के दीपांकर पाल, वीरेंद्र झा, प. कृष्ण मुरली पाण्डेय, प्रकाशराव (गुंडुराव), नैचरोपैथी व योग थेरपिस्ट डॉ. प्रवीण डबली, मनीष नायडू प्रमुखता से उपस्थित थे। सभी का श्रीफल व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया।

दिपावली मिलन के अवसर पर सभी उपस्थिति छात्र व छात्राओं को उनकी जरूरत का सामान व कपड़े व मानसिक रूप से कमजोर छात्रों को विंनशिटर दिए गए। सभी उपस्थित छात्र व सदस्यों को मिठाई भी दी गई। उसी तरह स्वर्गीय तेजिंदर कौर तुली मेमोरियल व चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से राष्ट्रमाता मनोविकास अक्षय क्षेत्रम को 50 कुर्सियां भेट स्वरूप दी गई।

इस अवसर पर आश्रम संचालक व राष्ट्र माता क्षेत्रम की संचालिका प्रिया घोष का भी सत्कार किया गया।

कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. यशवंत पाटिल ने मंदिर द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्य की प्रशंसा करते हुए उपरोक्त दोनों संस्थाओं को 5 – 5 हजार रुपए का अनुदान कॉमहेड की तरफ से घोषित किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु पी. सत्याराव, शरद शर्मा, श्रीकांत रॉय सहित प्राचीन शिव मंदिर की महिला मंडल, दुर्गा पूजा कमेटी के सभी सदस्य तथा गणपति सेना उत्सव मंडल के पदाधिकारी व सदस्य सहित सभी श्रद्धालु भक्तो का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रवीण डबली व आभार प्रदर्शन डॉ. मंजूषा गिरी ने किया। प्रकाशराव (गुंडुराव), डॉ. प्रवीण डबली, पी. सत्याराव सहित आयोजको ने सभी सहयोग दाताओं का आभार माना है।

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

बेसा येथील जयंती नगरी 5 च्या सोसायटीत दिवाळी पहाट साजरी.

Tue Oct 25 , 2022
नागपूर :- दिवाळी निमित्ताने दिवाळी पहाट जयंती नगरी 5 सोयायटीतील नागरिकांनी व सेकुरटी गार्डस् सह दिवाळी साजरी केली. एकमेकांना आलिंगन देऊन दिवाळीच्या हार्दिक शुभेच्छा दिल्या. त्यावेळी जल्लोषात यांनी मोठ्या आनंदाने सकाळी सकाळी दिवाळी पहाट 24 तारखेला सकाळी नरक चतुर्दशी चंद्रोदय पहाटे सोमवती अमावस्येच्या दिवशी “दिवाळी पहाट “संगीतमय कार्यक्रमाने साजरी करण्यात आली.जयंती नगरी पाच सोसायटीच्या माध्यमातून दिवाळी पहाट कार्यक्रम घेण्यात आला. […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com