चंद्रयान 3 में बिराजेगे गणेश

– गणपति सेना उत्सव मंडल द्वारा पंडाल का भूमिपूजन 

नागपूर :- गणपति सेना उत्सव मंडल, मोतीबाग रेलवे कॉलोनी नागपुर इस वर्ष अपना 50 वा स्थापना दिवस मना रहा है। इस वर्ष मंडल द्वारा भारत की वैज्ञानिक प्रगति को दर्शाने के उद्देश से चंद्रयान 3 की प्रतिकृति साकार की जाएगी। इसमें गणेशजी की 12 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी। पंडाल में डिजिटल लाइट के माध्यम से चंद्रयान की पूरी यात्रा को दर्शाने का प्रयास भी किया जा रहा है। इसरो द्वारा हाल ही में चंद्रमा पर चंद्रयान 3 भेजा गया। जो पूरे देश के लिए गर्व की बात है।

इस पंडाल के लिए भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर प्रमुख यजमान एम. प्रभाकर राव व एम.लक्ष्मी राव थे। चंद्रयान 3 की प्रतिकृति का निर्माण आनंद आसुदानी डेकोरेशन कर रहा है। पूजन प. राजेश द्विवेदी द्वारा कराया गया। इस अवसर पर प्रमुखता से अशोक पटनायक, दीपांकर पाल, राकेश पाली, सी. प्रकाशराव, राकेश पंचपुते, पी. सत्याराव, उमेश, प्रतीक हरडे, राज घुगुस्कर, अंशुल, कन्या राव, निरुपमा पटनायक, सी. रामबाई, प्रज्ञा श्रीवास, प्रीती कडू, कृष्णावेनी पटनायक, ज्योती सी. लक्ष्मी, अन्नपूर्णा श्रीवास सहित कॉलनी के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

मंडल द्वारा हर वर्ष देश की सांकृतिक, सामाजिक, ऐतिहासिक धरोहर पर गणेश पंडाल का निर्माण कर लोगो को उसका परिचय देने का प्रयास करता आया है। गत वर्ष “बापू की कुटी” बनाकर बाप्पा को उस्मेनविराजित किया गया था। इससे पूर्व संसद भवन, जंतर मंतर, कई ऐतिहासिक मंदिर की प्रतिकृति बनवाई गई थी। सामाजिक जिम्मेदारी को समझते हुए, एड्स, कोरोना, बेटी बचाओ, जल बचाव के प्रति जनजागृति पंडाल के माध्यम से करने का प्रयास भी गणपति सेना उत्सव मंडल द्वारा किया गया। जिसे प्रशासन द्वारा भी पुरस्कृत किया गया।

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

कमला नेहरू महाविद्यालयात ग्रंथालय दिन साजरा

Sat Aug 19 , 2023
नागपूर :- कमला नेहरू महाविद्यालयात डॉ. एस. आर. रंगनाथन यांची जयंती राष्ट्रीय ग्रंथालय दिन म्हणून उत्साहात साजरी करण्यात आली. अमर सेवा मंडळाच्या अध्यक्षा  डॉ. सुहासिनी बंजारी, संस्थेचे सचिव तथा नागपूर विभाग पदवीधर मतदार संघाचे आमदार ऍड. अभिजित बजारी तसेच संस्थेच्या कोषाध्यक्षा डॉ. स्मिता वंजारी यांच्या मार्गदर्शनात या कार्यक्रमाचे तसेच ग्रंथप्रदर्शनाचे आयोजन करण्यात आले. कार्यक्रमाच्या अध्यक्षस्थानी कमला नेहरू महाविद्यालयाच्या ग्रंथपाल सुवर्णा […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com