शुद्ध सफेद मूसली का सेवन करने की सलाह आयुर्वेद भी देता है और कई प्रकार की बीमारियों को ठीक करने के लिए घरेलू उपचार के रूप में भी सफेद मूसली का सेवन किया जाता रहा है। इस लेख में आपको सफेद मूसली का सेवन करने से पुरुषों के शरीर को मिलने वाले बेहतरीन फायदों के बारे में आपको बताया जाएगा।
पुरुषों की सेहत से जुड़ी हुई कई प्रकार की समस्याओं का निदान करने के लिए सफेद मूसली पाउडर का सेवन प्राचीन एवं पौराणिक समय से ही किया जा रहा है। आयुर्वेद में भी इसके सेवन से होने वाले कई बेहतरीन फायदों के बारे में बताया गया है। इसका सेवन अगर नियमित रूप से किया जाए तो यह शरीर से जुड़ी कई प्रकार की समस्याओं को दूर रखने के साथ-साथ पुरुषों की पौरुष क्षमता को भी मजबूत करता है। सफेद मूसली आप को बड़ी आसानी से किसी भी ग्रॉसरी शॉप पर मिल जाएगी जिसके बाद आप इसका पाउडर खुद से भी तैयार कर सकते हैं।
आइए अब आपको वह बताते हैं कि सफेद मूसली पाउडर को किन दो चीजों के साथ मिलाकर सेवन करना है जिससे शरीर को बेहतरीन फायदा मिल सके।
इन दो चीजों के साथ करें सेवन
पुरुषों की यौन समस्याओं से जुड़ी हुई परेशानियों को दूर करने के लिए अक्सर दूध का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इसके साथ-साथ कई सारे खाद्य पदार्थों का सेवन करने के लिए भी दूध का इस्तेमाल करना जरूरी माना जाता है। सफेद मूसली पाउडर को एक गिलास दूध और एक चम्मच शहद में अच्छी तरह मिलाकर स्वादिष्ट ड्रिंक बनाएं और उसका सेवन करें। इससे होने वाला बेहतरीन फायदा पुरुषों को कुछ ही हफ्तों में नजर आने लगेगा। पुरुष चाहें तो इस ड्रिंक का सेवन नियमित रूप से भी कर सकते हैं लेकिन इस दौरान मूसली पाउडर की मात्रा को सीमित रखना होगा।
पौरुष शक्ति होगी मजबूत
सफेद मूसली पाउडर बेहतरीन पोषक तत्व होने के साथ-साथ यह उर्जा का भी भंडार माना जाता है। इसके अलावा मूसली के सेवन से शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को बूस्ट करने में मदद मिलती है। यह हार्मोन पुरुषों की कमजोरी को दूर कर उनकी यौन क्षमता को भी विकसित करता है और उसे मजबूत बनाता है। शादीशुदा जिंदगी पुरुषों को सफेद मूसली पाउडर का सेवन हफ्ते में दो बार जरूर करना चाहिए।
स्पर्म क्वालिटी को मेंटेन बनाए रखने के लिए भी कई प्रकार के फूड्स को खाने की सलाह दी जाती है। मूसली का सेवन करने के कारण भी इसमें काफी फायदा देखा जा सकता है। एक वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार, मूसली पाउडर को दूध के साथ मिलाकर पीने से स्पर्म काउंट में बढ़ोतरी होती है और इसकी क्वालिटी को बूस्ट करने में भी काफी मदद मिलती है। यौन समस्याओं से जूझ रहे पुरुषों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए।
सिरदर्द को दूर करने में सहायक मूसली
सिर दर्द की समस्या से जो लोग परेशान रहते हैं उन्हें इस खास ड्रिंक का लाभ मिल सकता है। सिरदर्द की समस्या स्ट्रेस, हार्मोनल असंतुलन या किसी मेडिकल कंडीशन के कारण उत्पन्न हो सकती हैं। वहीं, सफेद मूसली पाउडर और दूध का सेवन करने के कारण स्ट्रेस को कम करने में काफी मदद मिलेगी। इससे सिरदर्द की समस्या को दूर करने में लाभदायक असर देखने को मिल सकता है।
ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए मूसली
ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए सफेद मूसली पाउडर में मैग्नीशियम की मात्रा पाई जाती है। यह एक ऐसा पोषक तत्व है जो शरीर के ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है, उन्हें घरेलू उपचार के रूप में सफेद मूसली पाउडर के साथ दूध और शहद का सेवन कराया जा सकता है। हालांकि, स्थिति गंभीर होने से पहले चिकित्सक की सलाह जरूर लें।
हड्डियों को मजबूत करती है सफेद मूसली
महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों को बुजुर्गों होने पर हड्डी से जुड़ी कई प्रकार की समस्याएं परेशान करती हैं। गठिया, हड्डियों का कमजोर हो जाना और शरीर के विभिन्न जोड़ों में लगातार दर्द बने रहने की समस्या बुजुर्गों के लिए बहुत आम हो जाती है। इस समस्या से बचे रहने के लिए पुरुष अगर लंबे समय से मूसली पाउडर और दूध का सेवन कर रहे हैं तो उससे उनके शरीर को पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम की पूर्ति होगी और हड्डी से जुड़ी विभिन्न प्रकार की समस्याओं का खतरा भी कई गुना तक कम हो जाएगा।
हालांकि वर्तमान परिवेश में सफेद मूसली से निर्मित औधियां प्राय: सभी आयुर्वेदिक दबाई दुकानों में उपलब्ध है। जैसे मूसली पाक, मूसली पावडर और मूसली की गोलियां।
सहर्ष सुचनार्थ नोट्स,:-
कृपया अपने परिचित और विश्वास प्रिय आयुर्वेदिक विशेषज्ञ (चिकित्सक) से ही सलाह विचार विमर्श एवं रोग निदान और उपचार के बाद ही विशुद्ध मूसली संबंधि औषधियों का सेवन विधिवत करना उचित होगा।
प्रस्तुति:-टेकचंद्र शास्त्री, आयुर्विज्ञान एवं वास्तु विशेषज्ञ