श्री गुजराती समाज ने मनाया होली मिलन 

– सब्जी की माला, टोपी, गुलाल लगाकर किया सम्मान

नागपुर :- श्री गुजराती समाज का होली मिलन कार्यक्रम हर्ष के साथ सीताबर्डी के समाज भवन में मनाया गया। इस अवसर पर अनेक समाजबंधुओं ने होली उत्सव का आनंद लिया। मुख्य रूप से समाज के सभापति प्रफुल दोषी, उपसभापति देवेन्द्र दवे, अध्यक्ष जितेन्द्र करिया, पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता राजेश शाह, उपाध्यक्ष त्रय प्रोफेसर आर.डी.मेहता, दीपक कल्याणी, राजेश वसानी, सचिव प्रदीप रुखियाना, सहसचिव द्वय हरेश पटेल, अशोक पोरिया, कोषाध्यक्ष प्रोफेसर इंदिरा शाह मंच पर उपस्थित थे। सभी का सब्जी की माला, टोपी, गुलाल लगाकर सम्मान किया गया। सांस्कृतिक समिति के संयोजक, उपाध्यक्ष राजेश वसानी ने समिति के सभी सदस्यों का सत्कार किया। सचिन व सुरभि ढोमने के होली गीतों के साथ म्यूजिकल हाउसी का आनंद सभी ने लिया।

इस अवसर पर डा. जयंती चोटाई, चुनी शाह, रजनी गरीबा, विनोद नाग्रेचा, प्रकाश सूचक, शैलेश वैद्य, अशोक पोरिया,भरत नाग्रेचा, कविता शाह, हंसमुख ठकराल, कीर्ति पटेल, लहरी पटेल, दिनेश पटेल, तुलसी पटेल, कमलेश वसानी, सुभाष जोबनपुत्रा सहित अन्य समाज बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

LT GEN HS KAHLON, GOC, MAHARASHTRA, GUJARAT & GOA AREA VISIT TO ARMY ESTABLISHMENTS IN NAGPUR AND KAMPTEE

Thu Mar 28 , 2024
Nagpur :-  Lt Gen HS Kahlon, AVSM, SM, General Officer Commanding, Maharashtra, Gujarat & Goa Area is on visit to Army Establishments in Nagpur & Kamptee from 25 Mar 24 to 28 Mar 2024. On 26 Mar 24, during his visit to HQ Uttar Maharashtra and Gujarat (HQ UM&G) Sub Area, the General Officer was briefed by Maj Gen SK […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com