श्री राम कथा में हुआ सुंदर कांड का पाठ, राजन महाराज ने सुनाई राम राज्याभिषेक की कथा

नागपुर :- मानकापुर के प्राचीन शिव मंदिर में अखंड भारत विचार मंच की ओर से श्री राम कथा का आयोजन किया गया। कथा के अंतिम दिवस कथाकार राजन महाराज ने श्री राम राज्याभिषेक की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों ने भी कहा कि श्री राम का राज्याभिषेक पूरे जगत को आनंद देने वाला है इसलिए इस काम में अब देरी नहीं करना चाहिए. अयोध्या राज्य के मंत्री सुमंत्र जी ने गुरु वशिष्ठ की आज्ञा पाते ही राज्याभिषेक के लिए जोर शोर से तैयारियां शुरू कर दीं. गुरु वशिष्ठ ने ही उनका राजतिलक किया. फिर माताओं ने राजसिंहासन पर बैठे अपने पुत्र की बारी बारी से आरती उतारी. कथा के अंतिम दिन सुंदर कांड का पाठ किया गया। वहीं पूर्णाहुति कर कथा को विश्राम दिया गया। मंदिर परिसर में महाप्रसाद किया गया। इसका लाभ सैकड़ों भक्तों ने लिया।आज व्यासपीठ का पूजन यजमान शिव नाथ सिंह, मनोज सिंह,आमोद राय,सहित अन्य ने किया। सफलतार्थ अखंड भारत विचार मंच के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता प्रयासरत थे।

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

पंच कुंडीय यज्ञ के साथ विराट भक्ति सत्संग का समापन

Tue Jan 23 , 2024
नागपुर :- विश्व जागृति मिशन के तत्वावधान में रेशिमबाग के रामधाम पंडाल में आचार्य सुधांशु महाराज का 5 दिवसीय विराट भक्ति सत्संग आयोजित किया गया। सत्संगके 5वें दिन सत्संग परिसर में पंच कुंडीय यज्ञ किया गया। साथ ही श्री राम के भजनों से परिसर राममय हो गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मिशन के महामंत्री दिलीप मुरारका, संध्या मुरारका, […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com