PM मोदी 21 जनवरी को ही अयोध्या पहुंच सकते हैं, खराब मौसम के चलते शेड्यूल में बदलाव

अयोध्या :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्राण प्रतिष्ठा से एक दिन पहले यानी 21 जनवरी को अयोध्या पहुंच सकते हैं। इसकी वजह प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त और मौसम बताया गया है। दरअसल, सुबह के वक्त घना कोहरा छाया रहता है। इससे फ्लाइट लैंडिंग में मुश्किल आ सकती है। इसलिए, PM का एक दिन पहले आने का कार्यक्रम बन रहा है।

प्रतिष्ठा का मुहूर्त और मौसम बताया गया है। दरअसल, सुबह के वक्त घना कोहरा छाया रहता है। इससे फ्लाइट लैंडिंग में मुश्किल आ सकती है। इसलिए, PM का एक दिन पहले आने का कार्यक्रम बन रहा है।

प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के लिए PM को सुबह 11 बजे तक हर हाल में रामजन्मभूमि परिसर पहुंचना है। इसको देखते हुए PM 21 जनवरी की शाम 5 बजे तक अयोध्या पहुंच सकते हैं। हालांकि, प्रशासन की तरफ से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

22 जनवरी की सुबह PM मोदी सरयू में स्नान कर सकते हैं। इसके बाद घाट से 200 मीटर दूर स्थित नागेश्वरनाथ महादेव का अभिषेक कर सकते हैं। घाट से नागेश्वर महादेव तक PM पैदल जा सकते हैं।

नागेश्वर महादेव से राम मंदिर की दूरी करीब 2 किलोमीटर है। कार्यक्रम कुछ ऐसा भी बन रहा है कि सरयू का जल लेकर नागेश्वर मंदिर से राम मंदिर तक PM पैदल यात्रा भी कर सकते हैं। इसके साथ ही PM मां सीता की कुलदेवी (छोटी देवकाली) मंदिर में भी पूजा कर सकते हैं।

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

खासदार ज्येष्ठ नागरिक सांस्कृतिक महोत्सव आजपासून

Fri Jan 19 , 2024
– केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी यांच्या हस्ते होणार उद्घाटन नागपूर :- केंद्रीय रस्ते वाहतूक व महामार्ग मंत्री नितीन गडकरी यांच्या संकल्पनेतून ज्येष्ठ नागरिक प्रतिष्ठानच्या वतीने उद्यापासून (दि. १९ जानेवारी २०२४) तीन दिवसीय ‘खासदार ज्येष्ठ नागरिक सांस्कृतिक महोत्सव’ आयोजित करण्यात आला आहे. रेशीमबाग येथील कवीवर्य सुरेश भट सभागृहात सायंकाळी ५.३० वाजता केंद्रीय मंत्री ना. नितीन गडकरी यांच्या हस्ते महोत्सवाचे उद्घाटन होईल. […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com