नागपुर मेट्रो: एक परिपूर्ण यातायात प्रणाली चर्चा सत्र का आयोजन

*महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड*

(नागपुर मेट्रो रेल परियोजना)

• जन आक्रोश-महा मेट्रो नागपुर का संयुक्त उपक्रम

• मेट्रो से बडी संख्या मे यात्रा करणे के लिए दोनो संस्था साथ मे कार्य करेंगे

नागपूर :- टू – व्हीलर – फोरव्हीलर वाहनों का उपयोग न करते हुए पर्यावरणपूरक मेट्रो रेल का उपयोग करने का आवाहन जन आक्रोश स्वयंसेवी संस्था के पदाधिकारीयो ने मेट्रो भवन यहां किया ! महा मेट्रो और जन आक्रोश के संयुक्त विद्यमान से आयोजित `नागपुर मेट्रो : एक परिपूर्ण यातायात प्रणाली’ इस विषय पर आयोजित चर्चा सत्र मे वे बोल रहे थे ! यातायात नियमो का पालन कर शहरवासियों ने सुरक्षित यात्रा करने के लिए जन आक्रोश संस्था पिछले अनेक वर्षो से जनजागृती कर रहा है !

कार्यक्रम के प्रास्तविक भाषण दरम्यान महा मेट्रो के संचालक अनिल कोकाटे ने बताया कि, महा मेट्रो ने शुरुवात से ही समाज हित के लिए अनेक उपक्रम किए है ! शहर मे मेट्रो रेल परियोजना के माध्यम से पर्यावरणपूरक और सुरक्षित यातायत प्रणाली कार्यरत है ! शहर कि बढती रहदारी देखते हुए, शहरवासियों को सुरक्षित यात्रा के लिए जन आक्रोश और महा मेट्रो साथ मे कार्य करणे के संदर्भ मे आवाहन उन्होने किया !

जन आक्रोश के संस्थापक सचिव रवी कासखेडीकर ने बताया कि, नागरिको का मेट्रो रेल परियोजना को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है जन आक्रोश और महा मेट्रो मिलकर शहर के नागरिको को मेट्रो का महत्व बताते हुए सडक पर गाडीयो की भीड कम करने के संदर्भ मे जनजागृती करणे का आश्वस्त किया !

डॉ. अशोक करंदीकर (वरिष्ठ पदाधिकारी जनआक्रोश) : शहरवासी मेट्रो से यात्रा करने से सडक मार्ग पर निजी यातायात कि संख्या मे बडे पैमाणे मे कमी आई है ! मेट्रो कि यात्री संख्या बढी तो सडक मार्ग कि रहदारी और कमी होगी और प्रदूषण भी कम होगा यह विचार जनआक्रोश के वरिष्ठ सदस्य डॉ. अशोक करंदीकर ने व्यक्त किए ! समाज का व्यापक हित ध्यान मे रखते हुए जन आक्रोश महा मेट्रो के साथ कार्य कर यात्री संख्या बढाने के लिए मदत करणे का आश्वासन उन्होने दिया !

डॉ. अनिल लद्दड (अध्यक्ष – जनआक्रोश) : ने बताया कि, मेट्रो का उपयोग करने के लिए नागरिक धीरे-धीरे नागपुर मेट्रो के तरफ बढ रहे है भीड वाले परिसर मे निजी वाहनो का उपयोग न करते हुए मेट्रो से यात्रा करणे का अनुभव उन्होने इस दौरान व्यक्त किया !

आयोजित चर्चा सत्र मे महा मेट्रो कि ओर से महेश मोरोणे इन्होने ने मल्टिमॉडेल इंटीग्रेशन, अखिलेश हलवे ने सामाजिक जागरूकता, सुधाकर उराडे ने यात्रियों का समाधान इस विषय पर अपने विचार व्यक्त किए ! रश्मी मदनकर ने प्रास्ताविक तथा आभार प्रदर्शन किया !

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

राजभवन येथे राज्यपाल बैस यांच्या उपस्थितीत योग दिवस साजरा

Fri Jun 21 , 2024
– उत्तम आरोग्यासह विश्वशांती साठी योग आवश्यक – राज्यपाल रमेश बैस मुंबई :- योग ही भारताची जगाला अनमोल देणगी आहे. योगाच्या अमूर्त ठेव्याचे रक्षण करणे व त्याचा प्रचार – प्रसार करणे हे प्रत्येक भारतीयाचे कर्तव्य आहे. शारीरिक, मानसिक व भावनिक आरोग्य उत्तम राखण्यासह योग विश्वशांती प्रस्थापित करण्यास आवश्यक आहे, असे प्रतिपादन राज्यपाल रमेश बैस यांनी आज येथे केले. आंतरराष्ट्रीय योग […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com