28 को निकलेगा ईद मिलाद का जुलूस

नागपुर :- जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस 28 सितंबर की सुबह 8 बजे सेवासदन स्थित मरकजी सीरतुन्नबी कमेटी के पंडाल परिसर से निकलेगा. यह जानकारी मरकजी सीरतुन्नबी कमेटी के अध्यक्ष सैयद परवेज रिजवी ने दी है. जुलूस को लेकर गुरुवार को पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार के साथ मरकजी सीरतुन्नबी कमेटी एवं मुस्लिम समाज की अन्य क्षेत्रीय, स्थानीय तंजीमों के पदाधिकारियों की बैठक हुई. बैठक में पुलिस आयुक्त की तरफ से 28 को जुलूस निकाले जाने की अनुमति पर सहमति दी गई. सैयद परवेज रिजवी ने बताया की पुलिस आयुक्त की तरफ से जुलूस सुबह 8 बजे निकलेगा और दोपहर 1 बजे तक इसे समाप्त कर दिया जाएगा. बैठक में मरकजी सीरतुन्नबी कमेटी के अध्यक्ष सैयद परवेज रिजवी, उपाध्यक्ष हाजी कुद्दूस खान, जनरल सेक्रेटरी अब्दुल कलाम, सेक्रेटरी जफर अली राही, ज्वाइंट सेक्रेटी अब्दुल रहमान, ज्वाइंट सेक्रेटरी अब्दुल नदीम, कोषाध्यक्ष सलीम सोफी, सलाहकार एड. नाजिम कुरैशी, सदस्य हाजी शेख तैयब रिजवी, मोहम्मद जावेद इकबाल, हाजी तमिजुद्दीन भाई, सैयद मुमताज अली, अब्दुल मतीन, शेख इसराइल, डॉ. मोहम्मद ओवेश हसन उपस्थित थे.

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

गॅस कटरने एटीएम कापून पैशाची चोरी करणारी आंतरराज्यीय टोळी जेरबंद, एकूण २७,३०,०००/-रूपयाचा मुद्देमाल जप्त

Tue Sep 26 , 2023
– स्थानिक गुन्हे शाखा नागपूर ग्रामीणची कारवाई नागपूर :- दिनांक २३/०९/२०२३ रोजी रात्री ०२.३० वा. ते ०२.४५ वा. दरम्यान बुट्टीबोरी परीसरातील ICIC बँकेचे ATM मशीन मध्ये काही अनोळखी इसमांनी संगनमत करून प्रवेश करून गॅस कटरचा वापर करून ATM मशीनचे समोरील डिस्पेन्सर डोअर व वॉल्ट कापून ATM मशीन मधून एकुण १४,९५,२००/-रू चोरून नेल्याच्या फिर्यादी यांचे रीपोर्ट वरून पोस्टे बोरी येथे अप […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com