प्रशासक द्वारा NVCC में “व्यापारिक समस्या निवारण समिती” का गठन

नागपूर :-हाल ही आयोजित हुई नाग विदर्भ चेंबर ऑफ काॅमर्स की वार्षिक आमसभा में चेंबर से जुड़े व्यापार संगठनों के प्रतिनिधी एवं सदस्यों ने चेंबर के प्रशासक  यु.सी. नाहटा से कहा कि चेंबर हमेशा से ही व्यापारियों की आवाज रहा है। चेंबर के पदाधिकारियों द्वारा समय-समय व्यापारियों की परेशानियों एवं समस्याओं को शासन-प्रसाशन के समक्ष रखकर उन्हें हल कराने में पूर्ण सहयोग किया जाता रहा है। गत 7-8 महीनों से चेंबर का कार्यभार आपके द्वारा संचालित किया जा रहा है। अतः नागपुर के व्यापारियों को व्यापार करने में हो रही परेशानियों एवं समस्याओं को हल कराने हेतु आपके द्वारा संज्ञान लेना चाहिये।

प्रशासक महोदय ने चेंबर के सदस्यों के निवेदन को स्वीकार करते हुये नागपुर तथा विदर्भ के व्यापारियों को व्यापार करने में हो रही परेशानियों को शासकीय व गैर शासकीय विभागों के समक्ष रखकर उन्हें हल कराने हेतु “व्यापारिक समस्या निवारण समिती” का गठन किया है। इस समिती के सदस्य निम्न है:

समिती संयोजक – हेमंत गांधी

प्रशासक टीम मेंबर – सी.ए. प्रसाद धारप

समिती सदस्य –  श्रीगोपाल सोनी

समिती सदस्य – निलेेश सुचक

समिती सदस्य –  मनसुखलाल (मनुभाई) सोनी

समिती सदस्य –  राजेश लखोटिया

समिती सदस्य – राजुभाई माखीजा

प्रशासक महोदय ने कहा कि चेंबर से संलग्न व्यापारियों को व्यापार करने में शासन-प्रशासन की नीति- नियमों, टैक्स प्रक्रिया की परेशानियों, बैंकिंग प्रणाली, प्राकृतिक आपदा के कारण हुये आर्थिक नुकसान एवं अन्य सभी व्यापारिक परेशानियों व समस्याओं की जानकारी समिती सदस्यों या चेंबर कार्यालय को दे। समिती द्वारा उनका निवारण कराने हेतु संबंधित विभागों को प्रतिवेदन देकर व्यापारियों की समस्याओं को हल कराने का कार्य किया जायेगा।

यु.सी. नाहटा

(प्रशासक)

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

माहिती अधिकारांतर्गत ऑनलाईन माहिती उपलब्ध व्हावी - विजयलक्ष्मी बिदरी

Thu Sep 28 , 2023
– ‘आंतरराष्ट्रीय माहिती अधिकार दिन’ साजरा नागपूर :- सार्वजनिक प्राधिकरणांनी स्वयंप्रेरणेने संकेतस्थळावर माहिती उपलब्ध करून दिल्यास माहितीच्या अधिकारांतर्गत नागरिकांना अर्ज करण्याची गरजच भासणार नाही. अर्जदाराला ऑनलाईन माहिती उपलब्ध करून देणारी व्यवस्था निर्माण करण्याची गरज असल्याचे प्रतिपादन विभागीय आयुक्त विजयलक्ष्मी बिदरी यांनी व्यक्त केले. राज्य माहिती आयोगाच्या नागपूर खंडपीठातर्फे आज ‘आंतराष्ट्रीय माहिती अधिकार दिन’ आयोजित करण्यात आला होता. या कार्यक्रमाचे उद्घाटन […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com