eknath

गोंदिया जिले में महिला पर हुए घृणास्पद अत्याचार की मुख्यमंत्री ने गंभीरता से दखल 

फास्ट ट्रैक पर महिला आयपीएस अधिकारियों की एसआयटी करेगी मामले की जांच  

            मुंबई, दि 6 – गोंदिया जिले के सावरटोली में महिला पर हुई घृणास्पद अत्याचार की मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गंभीरता से दखल ली और इस पूरे मामले की जांच आयपीएस स्तर की महिला पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में एसआयटी के जरिए करने के निर्देश दिये।

            उन्होंने कहा कि यह घटना मानवता के लिए कलंक है और इस पूरे मामले की जांच फास्ट ट्रैक पर चलाकर अपराधियों पर कड़ी कारवाई करने की दृष्टि से मुख्यमंत्री निर्देश दिए है, ताकि आगे कोई ऐसी हिम्मत न कर सके।

          इस संदर्भ में मुख्यमंत्री ने पुलिस महासंचालक से भी चर्चा की है। पीड़ित महिला को सर्वतोपरी उपचार मिले और इसमें किसी भी प्रकार की कमी न रह सके, यह निर्देश भी मुख्यमंत्री ने प्रशासन को दिये है।

Email Us for News or Artical - [email protected]
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com