नागपुर :- शहर के बालाजी नगर पश्चिम शीतला माता महिला मंडल की ओर से शीतला अष्टमी पर भजन कीर्तन व महाप्रसाद का आयोजन शीतला माता मंदिर में किया गया। इस अवसर पर परिसर की अनेक माता व बहनों ने बड़ी संख्या में उत्साह के साथ भाग लिया। शीतला माता को भोग अर्पित किया गया। सफलतार्थ शीतला माता मन्दिर की महिला मंडल व मन्दिर के सभी पदाधिकारियों ने प्रयास किया।