2024 के प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार की घोषणा

नई दिल्ली :- प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी)-असाधारण योग्यताओं और उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए बच्चों को दिया जाता है। राष्ट्रीय स्तर के ये पुरस्कार 5 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों को बहादुरी, कला और संस्कृति, पर्यावरण, नवाचार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, सामाजिक सेवा और खेल जैसी सात श्रेणियों में उनकी उत्कृष्टता के लिए दिए जाते हैं। पीएमआरबीपी के प्रत्येक पुरस्कार विजेता को एक पदक, प्रमाण पत्र और एक प्रशस्ति पुस्तिका दी जाती है।

22 जनवरी, 2024 को विज्ञान भवन में आयोजित एक औपचारिक कार्यक्रम में भारत के राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार वर्ष 2024 के लिए, देश के सभी क्षेत्रों से असाधारण उपलब्धियों के लिए 19 बच्चों का चयन किया गया है।

23 जनवरी, 2024 को भारत के प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं से मुलाकात करेंगे। बच्चे 26 जनवरी 2024 को गणतंत्र दिवस परेड में भी भाग लेंगे।

बहादुरी, विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा नवाचार की प्रत्येक श्रेणी में से चयनित सूची में एक बच्चा शामिल है; समाज सेवा की श्रेणी में चार बच्चे; खेल की श्रेणी में पांच बच्चे और कला एवं संस्कृति की श्रेणी में सात बच्चे शामिल हैं। सूची में 9 लड़के और 10 लड़कियां शामिल हैं, जो 18 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से हैं।

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

घरफोडी करणाऱ्या आरोपींना अटक. १३,४५,६७५/- रू. चा मुद्देमाल जप्त

Sat Jan 20 , 2024
नागपूर :- पोलीस ठाणे अजनी हद्दीत प्लॉट नं. १०१, गल्ली नं. ५, बजरंग नगर, सिध्देश्वर हॉल जवळ, राहणारे फिर्यादी सुनिल विनायक तिमांडे, वय ६३ वर्षे, हे आपले राहते घराला कुलूप लावुन परिवारासह कॅलीफोर्नीया अमेरीका येथे मुली कडे गेले असता, कोणीतरी अज्ञात चोरट्याने फिर्यादीचे घराचे खिडकीचे लोखंडी गज कापुन घरात प्रवेश करून सोन्या-चांदीचे दागिने, एक आयपॅड, तिन मोबाईल असा एकुण ६,२३,०००/- […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com