उत्तर नागपुर से निकलेगी भव्य शोभायात्रा

– बेलिशॉप प्राचीन शिवमंदिर से प्रारंभ होगी यात्रा

– राम रथ सहित सजीव झांकियां रहेगी आकर्षण का केंद्र 

– शोभायात्रा का यह २२ वां वर्ष, नवरात्र उत्सव की धूम

नागपुर :- उत्तर नागपुर क्षेत्र से चैत्र नवरात्र व रामनवमी निमित्त ३२५ वर्ष प्राचीन श्री शिव मंदिर, बेलीशॉप रेलवे कॉलोनी से १७ अप्रैल को शाम ५.०० बजे रामजन्मोत्सव शोभायात्रा का भव्य स्तर पर आयोजन किया गया है| शोभायात्रा का आयोजन प्राचीन श्री शिव मंदिर व शोभायात्रा उत्सव कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा हैं | यह शोभायात्रा निकलने का २२वां वर्ष है|

विविध धार्मिक कार्यक्रमों के अंतर्गत १६ अप्रैल मंगलवार को अष्टमी के अवसर पर महाअष्टमी हवन व कन्यापूजन किया गया। बुधवार रामनवमी के अवसर पर १०.०० बजे सामुहिक सुन्दरकांड का पाठ होगा व १२ बजे रामजन्म उत्सव व बंधाईयां तत्पश्चात दोप. ५.०० बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी|

इस अवसर पर प्रमुख अतिथि उत्तर नागपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. नितिन राऊत, होमियोपैथी के प्रसिद्ध चिकित्सक व नरकेसरी प्रकाशन के अध्यक्ष डॉ विलास डांगरे,जी.एन.आय. संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर नवनीतसिंग तुली, पूर्व नगरसेवक संदीप सहारे, चंद्रकात अनेकर, दीपक एंजसी व जीरो माइल फाउंडेशन के कार्याध्यक्ष दीपक लालवाणी, आंध्र एसोसिएशन के सचिव पी.एस.एन. मूर्ति, डॉ. पीयूष अंबुलकर, नागपुर नागरिक बैंक के अध्यक्ष संजय भेंडे, बंगाली दुर्गा पूजा कमेटी के सचिव विश्वजीत डे, नियोग थेरेपिस्ट विजय गुप्ते, वीरेंद्र झा, जुगलकिशोर शाहू, डॉ. प्रवीण डबली, उमेश चौकसे, प . कृष्ण मुरली पांडे, डॉ. संजय मालवी, प्रकाशराव (गुन्डु), पी. सत्याराव उपस्थित रहेंगें ।

शोभायात्रा की विस्तृत जानकारी देते हुए शोभायात्रा आयोजन समिति के सदस्य पी. विजयकुमार ने बताया कि उत्तर नागपुर में इस तरह का आयोजन २२वीं बार हो रहा है| शोभायात्रा में कलश धारी कन्याएं व महिलाएं होगी| शोभायात्रा में इस वर्ष रामजी का रथ आकर्षण का केंद्र होगा| भगवान राम का रथ फूलों से सजा रहेगा| छोटी बालिकाएं गरबा नृत्य व लेझीम करती हुई साथ में चलेंगी| बैंड व ढोल भी साथ में रहेंगे| शोभायात्रा में सजीव झांकिया शामिल की गई है| साथ ही भजन मंडली की विभिन्न टोलियां साथ चलेंगी|

शोभायात्रा का विशेष आकर्षण होगा माता काली का सजीव नृत्य तथा सजीव रूप में शिवजी के गणों द्वारा नृत्य। महिलाओं द्वारा पूरे मार्ग पर शोभायात्रा के स्वागत हेतु रंगोलियों से सजाया जाएगा|

कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आयोजन समिति के सभी पदाधिकारी व युवा कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्र के नागरिक अथक प्रयास कर रहे है| इस उत्सव में सम्मिलित होकर पुण्य प्रसाद प्राप्त करने का आवाहन उत्सव समिति ने किया है|

इससे पहले मंदिर परिसर में गत नौ दिनों से नवरात्र उत्सव की धूम चल रही है| मंदिर में करीब २२५ मनोकामना अंखड ज्योत भक्तों ने जलाई है| इस दौरान अनेक महिला मंडलो द्वारा माता के जस प्रस्तुत किये गये| नवरात्र के अंतिम दिन १९ अप्रैल को प्रात ८.०० बजे पूजन होगा| ९.३० बजे से १ बजे तक मनोकामना अखंड ज्योत सहित मुख्य घटविसर्जन होगा तथा राम-जानकी विवाह के अवसर पर ६.३० बजे नागमंदिर बेलिशाप से रामजी की बारात बडी धूमधाम से निकाली जाएगी। शाम ७ बजे राम-जानकी विवाह होगा। तत्पश्चात पटाभिषेक व महाप्रसाद होगा|

२३ अप्रैल को हनुमान जयंती के अवसर पर सुबह ६.०० बजे हनुमानजी का अभिषेक तथा १० बजे से सुंदरकांड का सामुहिक पाठ होगा|

कार्यक्रम की सफलतार्थ पी. विजयकुमार, टिंकू श्रीवास, अभय शर्मा, श्रवण शर्मा, विजय शर्मा, यशवंत नम्म्मी, सागर पिल्ले , सोनू सरेठा, देव भीसे, अमन शेंदे, राहुल गुंटलवार, उद्देश चंद्रवंशी, सौरभ धुरिया, शुभम धुरिया, मुकुल गौर, सुजल खोड़े, रोहन गौर, गणेश गोंडाने (बाबू), सोनू शर्मा, राकेश प्रतीक, विजय, विठ्ठल, पं. राजेश द्विवेदी, , रमेश पटनायक, गुरूवचनसिंग, दीपांकर पाल, शरद शर्मा, प्रेमलाल यादव, के. गणेश, श्रीकांत रॉय, पी. हरिदास, बच्चू भैया, रमाटिचर, पी. कन्याकुमारी, शशी यादव, पुष्पा नागोत्रा, विलास खोड़े, तोलानी, सहित क्षेत्र के अनेक नागरिक व महिला सदस्य प्रयासरत है|

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

गृह मतदानासाठी अधिकारी मतदारांच्या घरी

Tue Apr 16 , 2024
गडचिरोली :- लोकसभा सार्वत्रिक निवडणुकीच्या अनुषंगाने जिल्हा प्रशासनाने निवडणूक यंत्रणा सज्ज ठेवली आहे. 12 गडचिरोली – चिमूर लोकसभा मतदारसंघाची निवडणूक 19 एप्रिल रोजी होत आहे. 67- आरमोरी विधानसभा मतदार संघातील कोणताही मतदार मतदानापासून वंचित राहू नये, यासाठी भारत निवडणूक आयोगाने यावर्षी प्रथमच ८५ वर्षांवरील मतदार आणि ४० टक्क्यांपेक्षा जास्त दिव्यांगत्व असलेल्या मतदारांसाठी गृह मतदानाची सुविधा उपलब्ध करून दिली. त्यानुसार कोणताही […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com