दक्षिण भारतीय समुदाय द्वारा वैकुंठ एकादशी उत्सव मनाया

नागपुर :- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे कॉलोनी स्थित बेलीशॉप मोतीबाग, कामठी रोड, नागपुर स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर में दक्षिण भारतीय समुदाय द्वारा वैकुंठ एकादशी उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दक्षिण भारतीय समुदाय द्वारा भजनों का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में दक्षिण भारतीय समुदाय के लोगो ने भाग लिया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में पूजा अर्चना कर भजनों की शुरुवात की गई। समाप्ति पर आरती कर प्रसाद वितरित किया गया। दक्षिण भारतीय समुदाय द्वारा हर शनिवार को धनुर्मास निमित्त शाम 5 से 6:30 बजे तक भजनों का आयोजन किया जाएगा। आयोजको ने इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील सभी समुदाय से की है।

कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जी. वी.आर. मूर्ति, एस. नारायण मूर्ति, जी. के. राव, डी. लक्ष्मण मूर्ति, प्रकाशराव (गुंडू राव), पी. सत्याराव, डॉ. प्रवीण डबली, मनीष नायडू, डी. सुभद्रा, डी. पदमा, टी. शारदा, एस. पदमा, संध्या, पी. कन्याकुमारी, उमा गौरी, कविता नायडू, शशि यादव, पी. लक्ष्मी ने अथक प्रयास किए।

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

सुशासन दिनाच्या पूर्वतयारी संदर्भात बैठक.

Sun Dec 24 , 2023
नागपूर –  देशाचे माजी पंतप्रधान भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी यांच्या जयंतीच्या अनुषंगाने २५ डिसेंबर रोजी ‘सुशासन दिवस’ साजरा केला जातो. नागपूर शहरात सुशासन दिवस साजरा करण्याबाबत भारतीय जनता पार्टीतर्फे रविवारी (ता. २४) पूर्वतयारी बैठक घेण्यात आली. याप्रसंगी सुशासन दिन कार्यक्रमाचे विदर्भ समन्वयक प्रदेश उपाध्यक्ष ॲड. धर्मपाल मेश्राम यांनी बैठकीला संबोधित करताना महाराष्ट्र व विदर्भातील सर्व बूथ मध्ये श्रधेय अटलबिहारी वाजपेयी यांच्या […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com