अग्रवाल समाज द्वारा आज माता माधवी जन्मोत्सव

नागपुर :- अग्रवंश प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन जयंती, महालक्ष्मी वरदान दिवस उत्सव परंपरा में अब नागपुर में अग्रवाल समाज द्वारा अग्र कुलमाता महारानी माधवी जी के जन्मोत्सव का भव्य और सात्विक आयोजन आज मंगलवार 20 जून को श्री अग्रसेन भवन, गांधीबाग में शाम 5 बजे से होगा. जन्मदात्री मातृशक्ति के प्रति आत्मीय सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुये सम्पूर्ण अग्रवाल समाज को एकसूत्र बांधने के उद्देश्य से प्रेरित यह आयोजन अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन, महाराष्ट्र शाखा तथा महाराष्ट्र राज्य अग्रवाल सम्मेलन, नागपुर जिला के तत्वावधान में किया गया है. समाज के प्रमुख संगठन आयोजन में सहभागी हैं. अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन महाराष्ट्र अध्यक्ष रामचरण बंसल तथा महाराष्ट्र राज्य अग्रवाल सम्मेलन, नागपुर जिला अध्यक्ष संदीप बीजे अग्रवाल ने एक विज्ञप्ति में बताया कि अग्र कुलमाता महारानी माधवी की सामूहिक पूजा अर्चना, प्रसाद भोग एवं प्रसादी भोज का कार्यक्रम आषाढ़ शुक्ल दूज, मंगलवार, 20 जून 2023 को श्री अग्रसेन भवन, गांधीबाग, नागपुर में संध्याकाल, 5 बजे से होगा. अग्रसेन भवन चौक पर स्थापित प्रतिमा पर पूजा माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा. अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की ओर से हजारीलाल अग्रवाल, रामप्रसाद अग्रवाल, डाॅ. सजन अग्रवाल, सूर्यकांत अग्रवाल, रामु अग्रवाल, डॉ. सुनील अग्रवाल, रमेश कुमार,अरुण अग्रवाल,कन्हैया अग्रवाल,राज अग्रवाल तथा महाराष्ट्र राज्य अग्रवाल सम्मेलन की ओर से दुर्गाप्रसाद अग्रवाल (अग्रचिंतन), अभय अग्रवाल, जगदीश खेतान, विशव (विक्की) गर्ग, अशोक आर.अग्रवाल, गिरिश लिलडिया, अनिता अग्रवाल, कविता सिंघानिया, राजेश अग्रवाल (मैरिज ब्यूरो) ने समस्त अग्रवाल परिवारों से आयोजन में शामिल होने की अपील की है.

भवन समक्ष पार्किंग असुविधा से बचने के लिए मेट्रो का उपयोग करते हुए अपने निकटतम स्टेशन से “अग्रसेन चौक” स्टेशन यात्रा की सलाह दी गई है।

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

व्हॉईस ऑफ मीडियाच्या साप्ताहिक विभागाचे अधिवेशन उत्साहात

Tue Jun 20 , 2023
राज्यातील साप्ताहिक संपादक-पत्रकारांचा उत्स्फूर्त सहभाग महत्त्वाच्या विषयावर घेतले ठराव, राज्यशासनाकडे करणार सुपूर्द साप्ताहिकाच्या संपादक, पत्रकारांना न्याय मिळेपर्यंत लढणार : संदीप काळे छत्रपती संभाजीनगर :- ‘कोरोना आणि त्यानंतर पत्रकार व पत्रकारितेच्या जगात मोठी स्थित्यंतरे आली आहेत. पत्रकारितेचे जगही ढवळुन निघाले आहे. अशात साप्ताहिकातील पत्रकारांच्या आयुष्यात व्यापक बदल घडावे, त्याचे राहणीमान उंचवावे म्हणून ‘व्हॉईस ऑफ मीडिया’ ही संघटना लढत आहे. जोपर्यंत साप्ताहिकातील […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com