‘सतनाम साक्षी’ के मंत्र से गूंजा जरीपटका 

– सतगुरु स्वामी भगत प्रकाश महाराज ने किया ११ वें वार्षिकोत्सव का शुभारम्भ 

नागपुर :- जरीपटका के प्रेम प्रकाश आश्रम में वार्षिक उत्सव धूमधाम से 1 दिसंबर तक मनाया जा रहा है। प्रेम प्रकाश मंडलाध्यक्ष सतगुरु स्वामी भगत प्रकाश एवं संत मंडली का वार्षिक उत्सव में आगमन हुआ। असंख्य भक्तों ने स्वामी भगत प्रकाशजी महाराज का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर आश्रम व जरीपटका परिसर ‘सतनाम साक्षी’ के मंत्र से गूंज उठा। ‘ सतनाम साक्षी’ के 108 मंत्र जाप की धुन पर श्रद्धालु झूम उठे।

स्वामी ने मेले का शुभारम्भ सर्व प्रथम हवन व झण्डा वंदन के साथ किया। स्वामी ने प्रवचन में कहा कि सेवक की श्रद्धा और विश्वास के भाव से ही उनके सभी कार्य सिद्ध होते हैं। श्रद्धा वाले मनुष्य ही गुरु दरबार में जाकर सेवा सत्संग, सुमिरन से सर्व आनंद प्राप्त करके अपने को उस प्रभु से जोड़ पाते हैं। प्रभु के प्रति भक्ति का भाव रखकर वे उस ईश्वर के समीप पहुँच जाते हैं। भक्ति ही ईश्वर तक पहुँचने का सुगम मार्ग है।

आज होगी मूर्ति पूजा

1 दिसंबर को सुबह 8 से 12.30 बजे तक मूर्ति पूजा, प्रार्थना, सत्संग, पाठों का भोग, आरती तत्पश्चात ब्रह्मभोज का कार्यक्रम होगा। शाम 5 से 8 बजे तक भजन, सत्संग व गुरु महाराज द्वारा अमृतवचन की वर्षा के साथ पल्लव पाकर मेले का समापन किया जायेगा। सभी से उपस्थिति की अपील की गई है।

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

"रूबरू" कार्यक्रम के माध्यम से सीएमडी मनोज कुमार ने टीम वेकोलि को किया संबोधित

Fri Dec 1 , 2023
नागपूर :-दिनांक 01.12.2023 को सीएमडी मनोज कुमार ने कार्यक्रम “रूबरु” के माध्यम से टीम वेकोलि को संबोधित किया। वेकोलि मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में, कुमार ने वेकोलि की अब तक की प्रगति के बारे में विस्तार से बताते हुए वित्तीय वर्ष 2023-24 के शेष अवधि में उत्पादन, प्रेषण तथा ओबीआर के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने बताया […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com