प्रातःकालीन संगीत सभा ‘ब्रह्मनाद’ का रविवार दि. 13 नवंबर 2022 को केंद्र परिसर मे होगा आयोजन

Ø द.म.क्षे.सां. केंद्र, नागपुर परिसर में गुँजेंगे सारंगी के स्वर

Ø उस्ताद फारुक लतीफ खान द्वारा दी जाएगी सारंगी वादन की प्रस्तुति

नागपूर :- “आज़ादी का अमृत महोत्सव” के अंतर्गत दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, नागपुर द्वारा दिनांक 13 नवंबर 2022 रविवार को प्रातः 6.30 बजे दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र परिसर में लोकप्रिय प्रातःकालीन संगीत सभा ‘ब्रह्मनाद’ का आयोजन किया गया है। इस आयोजन मे मध्य प्रदेश के सुप्रसिध्द सारंगी वादक वर्तमान में मुंबई में स्थाई उस्ताद फारुक लतीफ खान द्वारा सारंगी वादन की प्रस्तुति दी जाएगी|

उस्ताद फारुक लतीफ खान भारत में सारंगी वादकों की युवा पीढ़ी के सबसे कुशल और होनहार संगीतकारों में से एक हैं। मध्य प्रदेश, ग्वालियर के पास गोहद के प्रतिष्ठित सारंगी वादकों की संगीत विरासत की पांचवीं पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते हैं। उस्ताद फारुक लतीफ खान ने अपने पिता देश के सुप्रसिध्द सारंगी वादक पद्मश्री उस्ताद अब्दुल लतीफ खान से सारंगी वादन की शिक्षा प्राप्त की है| इन्होने अपने करियर की शुरुआत ऑल इंडिया रेडियो में एक स्टाफ आर्टिस्ट के रूप में की थी। आपने अनेक प्रतिष्ठित संगीत समारोहों में भाग लिया है| साथ ही कई सुप्रसिध्द कलाकारो के लिए साथ संगत की है| फारूक लतीफ खान ने जोहान्सबर्ग (दक्षिण अफ्रीका), नैरोबी (केन्या), पेरिस (फ्रांस), ताइपे (ताइवान), दुबई, जॉर्डन और श्रीलंका आदि सहित विदेशों में प्रतिष्ठित संगीत समारोहों में प्रस्तुति दी है। आप कई पुरस्कारों से सम्मानित है| पारंपरिक भारतीय शास्त्रीय संगीत के अलावा, उन्होंने भारत और विदेशों में कई फ्यूजन संगीत कार्यक्रमों में भी सारंगी वादन किया है।वर्तमान मे ऑल इंडिया रेडियो, मुंबई में स्टाफ आर्टिस्ट के रूप में कार्यरत है। और हाल ही में बहुत कम उम्र में आपको ऑल इंडिया रेडियो द्वारा “टॉप ग्रेड आर्टिस्ट” के रूप में सम्मानित किया गया है।

लोकप्रिय प्रातःकालीन संगीत सभा ‘ब्रह्मनाद’ इस कार्यक्रम मे इन्हे तबले पर नागपुर के सुप्रसिध्द तबला वादक संदेश पोपटकर साथ संगत करेंगे| एवं इस संगीत सभा का सूत्रसंचालन श्वेता शेलगांवकर द्वारा किया जाएगा|

यह कार्यक्रम नि:शुल्क है| रसिक-श्रोता इस प्रातःकालीन संगीत सभा का आनंद उठायें, ऐसा आवाहन द.म.क्षे.सां. केंद्र की ओर से किया गया है।

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

Ancient Shiva temple complex to be lit with 11,000 lamps - Organized South Indian Kartik Deepotsav

Fri Nov 11 , 2022
Nagpur :- On the occasion of Kartik month, the South Indian Deepotsav 2022 was organized on Saturday, November 12 at 6.30 pm under the joint aegis of Shiv Mandir and South Indian Federation in the ancient Shri Shiv Mandir complex located at Belishop-Motibagh Railway Colony, Kamathi Road. On this occasion 11,000 lamps in the temple premises will be lit collectively. The […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com