– निकलेगी भव्य शोभायात्रा
नागपुर :- वर्धमान नगर के श्री राधा कृष्ण मंदिर में 1 मई से 7 मई तक श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन यजमान नारायण रौनक मनियार परिवार की ओर से किया जा रहा है। कथा का सुंदर सरस वर्णन कथा व्यास डॉ. संजयकृष्ण सलिल महाराज भक्तों को कराएंगे। कथा का समय दोपहर 4 से शाम 7 बजे तक रखा गया है। भागवत के प्रथम दिवस भव्य मंगल कलश यात्रा सुबह 9 बजे 121, वर्धमान नगर, राधाकृष्ण मंदिर के पास से निकलकर कथा स्थल श्री राधा कृष्ण मंदिर पहुँचेगी। पश्चात श्रीमद्भागवत माहात्म्य, कुन्ती स्तुति, भीष्म स्तुति की कथा होगी। 2 मई को शुकदेव जन्म, परीक्षित जन्म, कलि दमन, हिरण्याक्ष वध, कपिल-देवहूति संवाद, 3 मई को सती चरित्र, ध्रुव चरित्र, जड़ भरत-रहूगण संवाद, अजामिल उपाख्यान, प्रहलाद चरित्र, 4 मई को गजेन्द्र मोक्ष, समुद्र मंथन, बलि वामन चरित्र, राम कथा, कृष्ण जन्म, नन्दोत्सव, 5 मई को बाल लीला (कृष्ण चरित्र), कालियामर्दन लीला, गिरिराज धारण लीला, होली महोत्सव, 6 मई को रास लीला, कंस वध, रूक्मिणी विवाह, 7 मई को सुदामा चरित्र, कृष्ण उद्धव संवाद की कथा होगी। सभी से बड़ी संख्या उपस्थित रहकर कथा श्रवण की अपील की गई है।