लक्ष्य प्राप्ति के लिए स्वयं की तैयारी जरूरी – पुलिस उपायुक्त विजयकांत सागर

नागपुर :- जीवन में किसी लक्ष्य प्राप्ति का मन में ठान लिया हो वैसी तैयारी लोहे जैसी होनी चाहिए। वैसी यदि तैयारी रही तो अपना लक्ष्य पूर्ण करने में कोई भी स्थिति रोक नहीं सकती यह मार्गदर्शन पुलिस उपायुक्त विजयकांत सागर ने बेटियां शक्ति फाउंडेशन नागपुर द्वारा संचालित क्लिक टू क्लाउड वूमेंस स्पोर्टिंग क्लब द्वारा खरबी में आयोजित विभिन्न क्षेत्र में सफलता हासिल करनेवाले संस्था के प्रशिक्षणार्थियों का स्नेहिल सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था।

क्लिक टू क्लाउड वूमेंस स्पोर्टिग क्लब की प्रशिक्षणार्थी निलेशा राघोर्ते ने पुलिस उपनिरीक्षक परीक्षा 2021 में महाराष्ट्र में महिला ओबीसी वर्ग में प्रथम आने का बहुमान प्राप्त किया। इसके साथ ही फाउंडेशन के पूर्व सैनिक महेश गोमासे, पूर्व सैनिक लक्ष्मण गोमासे का चयन महाराष्ट्र पुलिस विभाग में हुआ हैं। क्लब का प्रशिक्षणार्थी मनीष लाडे का चयन दिल्ली पुलिस में हुआ हैं। सभी यशस्वियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। समारोह में पुलिस निरीक्षक अश्विनी काले, प्राचार्य डॉ. शारदा नायडू, वरिष्ठ दौड खिलाडी वामनराव झोड प्रमुखता से उपस्थित थे। समारोह में राष्ट्रीय मार्गदर्शक अरविंद पाठक, पूर्व सैनिक प्रभाकर आकोटकर, विनोद शिरपुरकर, सतीश राउलकर, मुन्ना कनोजिया, राजेश अलोने, निलेश व्यास, अतुल वासनिक इन सैनिकों के साथ ही संजय सावनसुखा, अर्पित अग्रवाल, मेघराज शाहू उपस्थित थे।

समारोह का संचालन श्रीधर आडे, आभार प्रदर्शन नायब सूबेदार अमोल राउत ने किया।

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

निर्भय, नि:पक्ष वातावरणात निवडणुकीसाठी मुंबई उपनगर जिल्हा सज्ज - जिल्हाधिकारी राजेंद्र क्षीरसागर

Mon May 6 , 2024
मुंबई उपनगर :- मुंबई उपनगर जिल्ह्यातील चारही लोकसभा मतदारसंघात मतदानाची टक्केवारी वाढविण्यावर विशेष भर देण्यात येत आहे. कायदा आणि सुव्यवस्था राखत निर्भय आणि नि:पक्ष वातावरणात निवडणूक पार पाडण्यासाठी मुंबई उपनगर जिल्हा प्रशासन सज्ज असल्याचे जिल्हाधिकारी तथा जिल्हा निवडणूक अधिकारी राजेंद्र क्षीरसागर यांनी सांगितले. मुंबई उपनगर जिल्ह्यातील चारही मतदारसंघांतील निवडणुकीच्या तयारीचा आढावा निवडणूक निरीक्षकांनी घेतला. यावेळी केंद्रीय निवडणूक निरीक्षक धनंजयसिंह भदोरिया, […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com