जूनियर भारतीय हॉकी टीम में राजनांदगांव की अनिशा साहू का चयन 

राजनांदगांव :- हॉकी नर्सरी राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) की अनिशा साहू का चयन ब्रेडा नीदरलैंड में 18 मई से 31 मई 2024 तक आयोजित है टूर ऑफ यूरोप अंडर 21 बालिका हॉकी चैम्पियनशिप के लिए भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में किया गया है। छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में भारत सहित बेल्जियम,जर्मनी, तथा मेजबान ब्रेडा नीदरलैंड चार देशो की हॉकी टीम भाग लेगी। आज घोषित जूनियर भारतीय टीम के 20 सदस्यों की सूचि में नगर की बेटी कु.अनिशा साहू को शामिल किया गया है। कु.अनिशा ही विगत दो वर्ष से हॉकी इंडिया की कोर टीम के साथ बैंग्लुरू सांई सेन्टर में जूनियर भारतीय हॉकी टीम के कोंचिग कैम्प में शामिल है।छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने अनिशा की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए बताया कि अनिशा साहू ने अभी हाल पुणे में सम्पन्न सीनियर नेशनल चैंपियनशिप तथा राउरकेला में सम्पन्न हुई 13वी हॉकी इंडिया जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया था

छत्तीसगढ हॉकी के महासचिव मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि अनिशा ने उनके प्रारंभिक कोच अनुराज श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में सन् 2014 से बसंतपुर तथा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में हॉकी खेलना प्रारंभ किया था, छत्तीसगढ की ओर से खेलते हुए कु अनिशा धरेलू हॉकी प्रतियोगिताआंे में अच्छे खेल का प्रदर्शन करते आ रही है। जिसमें 7वीं सब जूनियर बालिका राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता रामानाथामपुरम (तमिलनाडू) 2017, 7वीं जूनियर बालिका राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता भोपाल (मध्यप्रदेश) 2017। 8वी सब जूनियर व जूनियर बालिका राष्ट्रीय प्रतियोगिता हिसार (हरियाणा) व भोपाल (मध्यप्रदेश) 2018 9वी जूनियर बालिका राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता ,13वी हॉकी इंडिया सीनियर महिला कोयलपपट्टी, 14वी हॉकी सीनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप शामिल है।

अनिशा साहू की इस उपलब्धि पर विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री छ.ग. शासन, टांकराम वर्मा खेलमंत्री पूर्व मुख्यमंत्री,विधानसभा अध्यक्ष व विधायक डॉ.रमन सिंह, नीलम नामदेव एक्का खेल सचिव छ.ग. शासन , तनुजा सलामे संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग, संजय अग्रवाल कलेक्टर, हेमा सुदेश देशमुख महापौर,पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, निगम अध्यक्ष हरिनारायण पप्पू धकेता, ओलपिंयन  रेणुका यादव,पूर्व भारतीय कप्तान पदमश्री सबा अंजुम,अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाडी नीता डूमरे,मृणाल चौबे,रेणुका राजपूत, ए.एक्का सहायक संचालक राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ हॉकी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डी.रविशंकर, हरिंदर सिंह भाटिया,एम.वाय कुरैशी, रोहित बापपाई, विनिता नवघरे ,मंजुला बिसवास, कोषाध्यक्ष ऑशा थॉमस, सह-सचिव गोपेश्वर कहरा, राजेश मंडावी, वर्षा शर्मा, रीना बोरकर, गजेन्द्र शर्मा, अंसार अहमद, जिला हॉकी संघ के सचिव शिवनारायण धकेता,नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु, उपाध्यक्ष भूषण साव, आशा थामस,गणेश प्रसाद शर्मा, ज्ञानचंद जैन, अब्दुल क़ादिर,कुमार स्वामी,अनुराज श्रीवास्तव, महेंद्र ठाकुर, प्रिंस भाटिया,गुणवंत पटेल, राजू रंगारी, अजय झा, प्रकाश शर्मा,बबीता लीलहरे ,ममता गुप्ता,शकील अहमद, अमित माथुर,मनीष गौतम, सचिन खोब्रागडे, कृष्णा यादव,किशोर धीवर अफसाना खान,सहित छत्तीसगढ़ हॉकी, जिला हॉकी परिवार ने बधाई व शुभकानांए दी है,।

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

लोकसभा निवडणूक 2024 टप्पा 3 : नऊ वाजेपर्यंत १०.५७ टक्के मतदान, महाराष्ट्रात मतदानाचं प्रमाण सर्वात कमी

Tue May 7 , 2024
देशात यंदा लोकसभा निवडणूक एकूण सात टप्प्यांत होत आहे. यापैकी १९ एप्रिलला पहिला टप्पा आणि २६ एप्रिलला दुसरा टप्पा पार पडला आहे. आज (मंगळवार, ७ मे) लोकसभेच्या तिसऱ्या टप्प्यासाठी मतदान होत आहे. यामध्ये इंडिया आघाडी आणि भाजपाप्रणित राष्ट्रीय लोकशाही आघाडीत चुरस निर्माण झाली आहे. तिसऱ्या टप्प्यात देशातील १० राज्ये आणि एका केंद्रशासित प्रदेशामधील एकूण ९३ जागांसाठी मतदान होणार आहे. यामध्ये […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com