रामोत्सव 2024 – सीएम योगी ने किए रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन

*11 दिन में मुख्यमंत्री ने रामनगरी का किया तीसरा दौरा*

अयोध्या :- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी के दर्शन-पूजन किए। संकट मोचन हनुमान के दर्शन कर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुखी-स्वस्थ उत्तर प्रदेश की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने रामलला के दर्शन, आरती व परिक्रमा की। महज तीन बाद रामलला अपने भव्य-दिव्य मंदिर में विराजमान होंगे। ऐसे में सीएम ने यहां की सभी व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।

शुक्रवार सुबह रामनगरी पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने सीएम योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया। 11 दिन के भीतर (9 जनवरी, 14 जनवरी और 19 जनवरी) सीएम का रामनगरी का यह तीसरा दौरा है। मुख्यमंत्री ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों से प्राण-प्रतिष्ठा से जुड़ी तैयारियों के संदर्भ में भी जानकारी ली।

*रामलला के चरणों में लगाई हाजिरी* 

हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामलला के दर्शन-पूजन किए। यहां उन्होंने संतों-महंतों से भी हालचाल जाना। यहां ट्रस्ट से जुड़े लोगों ने मुख्यमंत्री को प्राण-प्रतिष्ठा से जुड़ी जानकारी दी। दर्शन-पूजन के दौरान काबीना व प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, डॉ. अमित सिंह चौहान, रामचंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

माजी नगरसेवक कपिल गायधने यांची भारतीय जनता युवा मोर्चा महाराष्ट्र प्रदेश सचिव पदी नियुक्ती..

Sun Jan 21 , 2024
संदीप कांबळे,विशेष प्रतिनिधी कामठी ता प्र 21:-देशाचे पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या विचाराने प्रेरित होऊन राज्याचे उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व भाजपा महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुळे यांच्या मार्गदर्शनाखाली भजयुमो चे महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष राहुल लोणीकर यांनी कामठी येथील भाजप चे निष्ठावन्त तरुण तडफदार पदाधिकारी व कामठी नगर परिषद चे माजी नगरसेवक कपिल गायधने यांची भारतीय जनता युवा मोर्चा च्या महाराष्ट्र प्रदेश सचिव […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com