मध्य रेल, नागपुर मंडल पर 11 वर्षों बाद स्काउट एवं गाइड की 22 वीं राज्य रैली का भव्य आयोजन

नागपूर :- मंडल रेल प्रबंधक एवं संरक्षक तुषार कान्त पांडेय के नेतृत्व में मध्य रेल, भारत स्काउट एवं गाइड, नागपुर द्वारा दिनांक 5 से 7 अप्रैल 2023 तक रेलवे सुरक्षा बल रिजर्व लाइन अजनी में 22वीं राज्य रैली का आयोजन किया गया| इस रैली का शुभारंभ दिनांक 05 अप्रैल, 2023 को हुआ और तीन दिनों की रैली के दौरान लोकगीत, लोकनृत्य, एका बाना, रंगोली, मार्च पास्ट, कैंप क्राफ्ट, रिले रेस, नुक्कड़ नाटक, ड्रामा इत्यादि विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें मुंबई, भुसावल और नागपुर मंडल के लगभग 197 स्काउट/गाइड, रोवर/रेंजर और यूनिट लीडर के साथ 35 मुख्यालय सर्विस स्टाफ ने सहभागिता की।

इस रैली का भव्य रंगारंग समापन समारोह दिनांक 7 अप्रैल, 2023 को मुख्य अतिथि पी. एस. खैरकर अपर मंडल रेल प्रबंधक एवं मुख्य जिला आयुक्त की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. एन. के. मंगला, अपर मुख्य स्वास्थ्य निदेशक एवं राज्य आयुक्त (गाइड), मनीष सिंह उप मुख्य कार्मिक अधिकारी एवं राज्य सचिव के साथ मंडल के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थिति रहे। समापन समारोह में प्रतियोगिताओं के विजेता स्काउट/गाइड बच्चों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

प्रात: 5 बजे कसरत से प्रारंभ होने वाली रैली में स्काउट/गाइड बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार की गतिविधियां एवं क्रियाकलाप किए गए। बच्चों के कौशल को निखारने के लिए इनमें प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई, जिसकी अतिथियों ने भुरी भुरी प्रशंसा की। इस रैली के दौरान व्यक्तित्व विकास के कई कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। इस रैली के दौरान स्काउट गाइड बच्चों द्वारा एक अच्छे नागरिक होने के गुर सीखें तथा स्काउट/गाइड नियम और प्रतिज्ञा का बहुत ही कड़ाई से अनुपालन किया।

विदित इसके पूर्व वर्ष 2014 में नागपुर मंडल पर इस तरह की रैली का आयोजन किया गया था| इस रैली के सफल आयोजन में मंडल के विद्युत, इंजीनियर (कार्य), सिग्नल तथा सामान्य प्रशासन के साथ-साथ राज्य संगठन आयुक्त मनोज नायर, जे.आर.कुशवाह, तेजस्विनी मंगलोर, आशुतोष पाण्डेय,  पूर्णिमा तलवारे डॉ. वीरा नगरकर, डॉ. शालिनी बागडे एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों का विशेष सहभाग रहा।

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

प्रधानमंत्र्यांच्या हस्ते ‘शांतीवन’ येथील संशोधन केंद्राचे 13 एप्रिलला आभासी पद्धतीने लोकार्पण

Wed Apr 12 , 2023
राज्यपाल व उपमुख्यमंत्री राहणार उपस्थित नागपूर :- महामानव भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या वापरातील ऐतिहासिक वस्तुंचा ठेवा असणाऱ्या चिचोली गावातील शांतीवन परिसरातील संशोधन केंद्राचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यांच्या हस्ते 13 एप्रिल रोजी आभासी पद्धतीने लोकार्पण होणार आहे. राज्यपाल रमेश बैस,उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांच्यासह केंद्रीय मंत्री आणि स्थानिक लोकप्रतिनिधी या समारंभास उपास्थित राहणार आहेत. या कार्यक्राच्या तयारीला वेग आला आहे.    […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com