प्राणप्रतिष्ठा उत्सव का लाइव प्रसारण देखने उमड़े श्रद्धालु

– प्राचीन शिव मंदिर लगा भक्तो ताता

– दीपो से जगमगाया राम मंदिर परिसर

नागपुर :- बेलिशॉप रेलवे कॉलोनी, स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर परिसर में स्थित राम मंदिर में भक्तो को अयोध्या में चल रहे प्राणप्रतिष्ठा समारोह का लाइव प्रसारण देखने सैकड़ों श्रद्धालु उमड़ पड़े।

इस अवसर पर मंदिर में सुबह 9 बजे 40 फीट ऊंचे स्तंभ पर धर्म ध्वजा फराई गई। सुबह 10 बजे 1.5 फीट ऊंची अष्टधातु की अभिषेक प्रतिमा का अभिषेक पी. सत्याराव व प. कृष्ण मुरली पाण्डेय द्वारा सपत्नीक किया गया। साथ में सुंदर काण्ड पाठ किया गया। 11 बजे से अयोध्या में चल रहे प्राणप्रतिष्ठा समारोह का लाइव प्रसारण सैकड़ों भक्तो ने मंदिर परिसर में बैठ कर साथ में देखा। अयोध्या में रामजी की आरती के साथ ही राम।मंदिर में महा आरती की गई। महिलाओं द्वारा भजन व बधाईया गाई गई।

शाम को 7.00 बजे मंदिर को दीपो की रोशनी से जगमगा उठा। करीब 2001 दीप जलाए गए। मंदिर परिसर में बनी झांकी के पास सेल्फी लेते नजर आए। मंदिर में अनेक मान्यवारो ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। राम नाम से पूरा परिसर गूंज उठा। रात 8.00 बजे महाप्रसाद का लाभ सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया।

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

सिंधुरागिरी महानाट्यातील रामटेकच्या ऐतिहासिक महत्म्याला रसिकांची पसंती

Tue Jan 23 , 2024
· महासंस्कृती महोत्सवात लेझर शो, मशाल यात्रा,गीत गायन व आतीषबाजीने वेधले लक्ष · आज विख्यात गायक कैलास खेर यांचे सादरीकरण नागपूर :- रामटेक येथे प्रभू श्रीराम यांच्या वास्तव्याचे महात्म्य व रामटेकची ऐतिहासिक व पौराणिक महती, सिंधुरागिरी महानाट्यातून महासंस्कृती महोत्सवाच्या चौथ्या दिवशी आज सादर करण्यात आली. रामटेकचा इतिहास सांगणाऱ्या या महानाट्याचा हजारो लोकांनी आनंद घेतला. रामटेक येथील नेहरू मैदानावर सुरू असलेल्या […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com