ठेका एवं अस्थायी आरोग्य कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन ,अप्पर निगम आयुक्त एवं उप संचालक आरोग्य सेवा को दिया निवेदन

नागपूर :-नागपुर महानगरपालिका में कार्यरत ठेका कामगारों और अस्थायी आरोग्य कर्मचारियों ने आज गुरुवार दिनांक ८ दिसंबर २०२२ को संविधान चौक पर प्रलंबित मांगो के समर्थन में प्रदर्शन किया! प्रदर्शन का आह्वान नागपुर महानगरपालिका ठेकेदार कामगार संघटन एवं नागपुर महानगरपालिका अस्थायी आरोग्य कर्मचारी संघटन ने संयुक्त रूप से किया था. कर्मचीरिओं के मांगो का निवेदन कामगार नेता एवं यूनियन के अध्यक्ष भाई जम्मू आनंद के नेतृत्व में अप्पर निगम आयुक्त, उपायुक्त घन कचरा व्यवस्तापन मनपा तथा उप संचालक आरोग्य सेवा महाराष्ट्र शासन को सौंपा गया. प्रतिनिधि मंडल में भाई आनंद के आलावा, सर्वश्री रमेश गवई, प्रकाश मेश्राम, अनीता मेंडे, अर्चना मंगरुलकर, रुपेश सैजारे, धरती दुरुगवार, कुंदा कोहाड़, रेशमा अडागले, श्रेया वासनिक, भाग्यश्री फुलबांदे प्रमुख रूप से शामिल थे.

निवेदन में मुख्य मांगो में 1). राष्ट्रीय नागरी आरोग्य मिशन हेतु आरोग्य मंत्रालय के स्तर पर स्वतंत्र प्रशासकीय रचना निर्माण किया जाय, 2). कंत्राटी आरोग्य कर्मचारियों एवं आशा कर्मियों को बोनस दिया जाए, 3). 5% का वेतन वृद्धि तत्काल लागू किया जाय, 4). कंत्राटी आरोग्य कर्मचारियों को ESIC लागू किया जाए, 5). वर्ष 2015 से वर्ष 2018 के कालावधि का किमान वेतन का फ़र्क़ दिया जाय, 6). प्रत्येक नागरी प्राथमिक आरोग्य केंद्र स्तर एक लिपिक दिया जाय, 7). प्रत्येक नगरी प्राथमिक आरोग्य केंद्र के स्तर पर “आशा” बहनो के कार्यो की निगरानी करने हेतु पर्यवेक्षक नियुक्त करें, 8). सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत कंत्राटी कर्मचारियों एवं आशा बहनों को आरोग्य बीमा के कवच में लाया जाए, 9). राष्ट्रिय क्षयरोग निर्मूलन कार्यक्रम के तहत नागपुर महानगर पालिका के अंतर्गत कार्यरत कंत्राटी कामगारों का वर्ष 2015 से वर्ष 2017 के अवधि का भविष्य जमा किया गया भविष्य निर्वाह निधि की कटौती न किया जाय तथा की गयी कटौती की रक्कम वापिस किया जाय, 10). राष्ट्रीय क्षयरोग उच्चाटन कार्यक्रम में कार्यरत आरोग्य कर्मचारियों को जोखिम भत्ता लागू किया जाय, 11). क्षयरोग, कुष्टरोग के सर्वेक्षा का मानधन दिया जाय तथा गोवर रुबिला टीकाकरण के सर्वेक्षण का प्रतिदिन 200 रूपए मानधन दिया जाय, 12). आशा बहनों के मानधन के समकक्ष मनापा ने भी मानधन देना चाहिए आदि मांगे शामिल थे,13). नागपुर महानगर पालिका द्वारा ठेका कामगारों को स्थायी करने सम्बन्धी निति जाहिर करे, 14). 24 x 7 पानी की योजना में कार्यरत ठेका कामगारों को महाराष्ट्र सरकार द्वारा 24 फ़रवरी 2015 को निर्धारित किमान वेतन लागू किया जाय तथा 15). एवजदार कामगारों को लाड पागे समिति लागू करो आदि मांगो का समावेश था.

उपसंचालक आरोग्य सेवा के मार्फ़त आरोग्य कर्मचारियों के मांगो का निवेदन राज्य के आरोग्य मंत्री को सौंपा गया. कामगारों को सम्बोधित करते हुए भाई आनंद ने ऐलान किया की आगामी महराष्ट्र सरकार के शीतसत्र पर बुधवार दिनांक २१ दिसम्बर २०२२ को विधानसभा पर विशाल मोर्चा ले जाया जायेगा! उक्त मोर्चा नागपुर महानगर पालिका एवजदार कामगार संघटन, नागपुर महानगरपालिका अस्थायी आरोग्य कर्मचारी संघटन, नागपुर महानगर पालिका ठेकेदार कामगार संघटन, नागपुर जिल्ला पथ विक्रेता (हॉकर) संघ, नागपुर म्युनिसिपल कारपोरेशन एम्प्लाइज यूनियन तथा महाराष्ट्र राज्य सहकारी संघ सेवक कृति संघटना, पुणे के संयुक्त तत्वधान किया जायेगा!

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

बनेरा गाव के कारा नाले के किनारे मे शराब की भठ्ठी में छापेमारी कर २० हजार का माल जब्त कर एक आरोपियों को किया गिरफ्तार 

Fri Dec 9 , 2022
पारशिवनी :- पारशिवनी तालुका की सीमा में, उतर दिशा मे ३० कि मी के अंतर मे स्थित मौजा बनेरा शिवर के कारा नाले के किनारे ३०किमी उत्तर में, पारशिवनी पुलिस स्टेशन के पो सब-इंस्पेक्टर ज्ञानबा पलनाते और पो कांस्टेबल गंगा बरकडे. पो ना रविन्द मेश्राम ने आज ८ दिसंबर गुरुवार के 12 बजे के बीच एक आरोपी गिरफ्तार किया गया. […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com