पर्यावरणपूरक होली मनाएं

– पुलक मंच परिवार ने की अपील

नागपूर :- अखिल भारतीय पुलक मंच परिवार राष्ट्रीय जैन महिला जागृति मंच शाखा महावीर वार्ड नागपूर द्वारा रविवार की सुबह पं. बच्छराज व्यास चौक पर पर्यावरणपुरक होली मनाने के लिए जन जागरण किया गया| होली पर्व रंगो और उल्लास का पर्व है रंग से रंग मिले या ना मिले परन्तु मन से मन का मिलना बहुत जरूरी है| रंगों का त्यौहार आपकी जिंदगी को बेरंग ना कर दे इसके लिए हमें विशेष ध्यान रखना चाहिए| होली में केमिकल युक्त रंग ,चीनी रंग, तारकोल, वार्निश जैसे रंगों का प्रयोग किया जाता है जो त्वचा के लिए घातक होते हैं और नुकसान पहुंचाते हैं | पुलक मंच परिवार महावीर वार्ड नागपुर के अध्यक्ष सूरज जैन पेंढारी ने कहा की भारत गौरव राष्ट्रसंत आचार्यश्री पुलकसागर गुरुदेव के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से मेरी अपील है कि इस वर्ष हम सभी पर्यावरणपुरक होली मनाये| इस अवसर पर हर्बल गुलाल की डिब्बियों का वितरण भी किया गया | इस अवसर पर राष्ट्रीय जैन महिला जागृति मंच की अध्यक्षा कल्पना सावलकर व जैन सेवा मंडल के अध्यक्ष शरद मचाले ,श्री दिगंबर जैन युवक मंडल के अध्यक्ष प्रशांत भुसारी ने अपने विचार व्यक्त किए | कार्यक्रम के संयोजक नरेश मचाले ने संचालन किया|इस कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित अनंतराव शिवनकर, नितिन रोहने, राजेश जैन, अतुल महात्मे, विनय सावलकर , अविनाश शहाकार, प्रकाश उदापुरकर , शांतिनाथ भांगे, सचिन नखाते, पराग पोहरे, राजेन्द्र जैन, शंकर रणदिवे, प्रतिभा नखाते, सुनंदा मचाले, प्रणिता बोबडे, प्रिया बंड, स्वाति तुपकर, निकिता मुथोलकर, मनीषा शहाकार, ममता रणदिवे, योगिता जैन, धनश्री कापसे आदि उपस्थित थे|

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

दुचाकी अपघातात पाच वर्षीय बालिकेचा मृत्यु..

Mon Mar 25 , 2024
संदीप कांबळे,विशेष प्रतिनिधी कामठी ता प्र 25:- धुळीवंदन साजरा करण्याच्या उत्साहात आई वडील व भावासह दुचाकीने आजीच्या घरी जात असलेल्या पाच वर्षीय बालिकेचा दुचाकी अपघातात जागीच दुर्दैवी मृत्यु झाल्याची घटना आज सायंकाळी साडे पाच दरम्यान घडली असून मृतक बालिकेचे नाव आलीशा राजेश दहाट वय 5 वर्षे रा नया गोदाम कामठी असे आहे. प्राप्त माहितीनुसार सदर मृतक बालिकेचे वडील राजेश दहाट […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com