झंकार महिला मंडल द्वारा ‘आर्ट थेरेपी’ कार्यक्रम आयोजित

– दिव्यांग बच्चों के सांस्कृतीक कार्यक्रम के साथ हुवा ‘मिस नेशन – 2024’ के क्राउन का लॉन्च

नागपूर :- झंकार महिला मंडल द्वारा वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) स्थित सांस्कृतिक भवन में ‘आर्ट थेरेपी’ कार्यक्रम किया गया है। जिसमें दिव्यांग बच्चों के लिए सांस्कृतीक कार्यक्रम, पेंटिंग का आयोजन किया गया था। साथ ही कार्यक्रम में ‘मिस नेशन – 2024’ के क्राउन का लॉन्च किया गया।

कार्यक्रम में झंकार महिला मंडल की अध्यक्ष आभा द्विवेदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। इस अवसर पर उपाध्यक्ष इंदु सिंग, सोनाली म्हेत्रे तथा लिपिका श्रीवास्तव प्रमुखता से उपस्थित थीं।

द्विवेदी ने अपने संबोधन में महिला मंडलों द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की तथा इसमें और तेजी लाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने दिव्यांग बच्चों के सांस्कृतिक प्रस्तुति तथा पेंटिंग की क्रिएटिविटी की सराहना की।

कार्यक्रम में एसवीके शिक्षण संस्था, वायुसेना नगर के दिव्यांग बच्चों ने अपने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सादरीकरण कर सब की वाहवाही लूटी तथा जीवनधारा स्कूल के दिव्यांग बच्चों के पेंटिंग की क्रिएटिविटी देख कर उपस्थित लोगों के लिए चकित करने वाला अनुभव था।

कार्यक्रम के आयोजन में झंकार महिला मंडल के सदस्यों का सक्रीय योगदान रहा।

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

समृद्धि और अंशिका को राज्यस्तरीय रजत पदक

Fri Aug 9 , 2024
नागपुर :- बेटियां शक्ति फाउंडेशन संचालित वंदेमातरम स्पोर्ट्स एकेडमी नागपुर की समृद्धि गोमासे और अंशिका सावरकर इस महिला ताइक्वांडो खिलाडियों ने हाल ही में अहमदनगर हुई 33 वी महाराष्ट्र राज्य सब जूनियर क्योरुगी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त किया। वंदेमातरम स्पोर्ट एकेडमी (वेलहरी) नागपुर ग्रामीण क्षेत्र के युवक युवतियों खेल से संबंधित संपूर्ण विकास हो इस दृष्टि से पिछले […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com