नागपूर :- अखिल नटराजम आंतर सांस्कृतिक संघ (ANASS) द्वारा दिनांक 03/06/2024 से 06/06/2024 तक भारत नृत्य महोत्सव का आयोजन पणजी, गोवा में किया गया जिसमें देश के विभिन्न नृत्य प्रतियोगियों ने भाग लिया था। अंतरराष्ट्रीय डांस प्रतियोगिता एवं उत्सव गोवा में नागपुर की नृत्यांगना सदिया गवई इंडियन सेमी क्लासिकल डांस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता घोषित की गई। जिससे उसने नागपुर शहर और अपने माता-पिता का नाम रौशन किया हैं, वह एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की सुपुत्री हैं। उनकी इस अप्रितम, अविष्मर्णीय, अद्वितीय सफलता के लिए अनेकोंनेक बधाई एवं उज्जवल भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएँ प्राप्त हो रही हैं। सदिया गवई आर.एस.मुडले स्कूल एवं एल.ए.डी. महाविघालय नागपुर की छात्रा रह चुकी हैं। उनका डांस के प्रति बचपन से लगाव रहा है और उनकी लगन और महनत का परिणाम है आज वह प्रतिस्पर्धा के प्रत्येक पैमाने पर खरी उतर रही है। इससे पूर्व भी अखिल भारतीय तेरहवाँ सांस्कृतिक राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता एवं उत्सव का आयोजन नागपुर में किया जिसमें उन्होने प्रथम स्थान प्राप्त किया था। हमारा देश अनेकोंने प्रतिभाओं से संपन्न और प्रतिभाशाली देश हैं। जरूरत हैं उन प्रतिभाशालियों को पहचान कर उन्हें उभार कर के देश, दुनिया के समक्ष प्रस्तुत करने की और इस दिशा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा हैं एक ऐसा संस्थान जिसकी स्थापना वर्ष 2019 में हुई उसका नाम हैं ANASS इंडिया जो कि अंतर्राष्ट्रीय डांस काउंसिल सीआईडी, पेरिस, फॉस का सदस्य हैं। अखिल नटराजम अंतर सांस्कृतिक संघ संपूर्ण भारतवर्ष में राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिताओं एवं उत्सवों का आयोजन कर रहा हैं। इनका प्रमुख उद्देश्य हैं नृत्य के सभी रूपों चाहे वह भरतनाट्यम, कथक, कुचिपुड़ी, अर्धशास्त्रीय लोकनृत्य अथवा आधुनिक नृत्य हो इन सभी को एक साथ लाने का प्रयास रहे हैं।
नागपुर की सदीया गवई बनी विजेता
Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com