– महिला मंडलों ने गाए भजन
नागपुर :-श्री लोहाणा सेवा मंडल की ओर से अध्यक्ष नरेश वसानी के नेतृत्व में कुलदेवता श्री दरियालाल देव जयंती महोत्सव हिवरी नगर स्थित श्री छोटालाल माधवजी सूचक भवन में मनाया गया। इस अवसर पर श्री जलाराम महिला मंडल व श्री वीरबाई मां महिला मंडल ने भजन प्रस्तुत किए। दरियालाल देव की पूजा अर्चना कार्यक्रम के यजमान कुंदनबेन पोंदा परिवार ने की। पूजा प्रद्युम्न महाराज व विवेक महाराज ने सम्पन्न कराई। पश्चात आरती मंडल के पूर्व अध्यक्षों, पदाधिकारीओ, कार्यकारिणी सदस्यों व महिला समिति के सदस्यों ने की।
रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
सचिव दिलीप कारिया ने बताया कि डॉ. आशीष खंडेलवाल के साईंनाथ ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसके संयोजक गिरीश सूबा, सहसंयोजक राजेश राजा थे। डॉ. रश्मि लाखानी के सौजन्य से स्वर्ण प्राशन व अग्नि विद्ध कर्म चिकित्सा का भी आयोजन किया गया। इसके संयोजक किरीट मशरू थे। उपस्थितों ने महाप्रसाद का लाभ लिया। मंच संचालन जयेश वसानी, सागर पलन व कन्हैया सेजपाल ने किया।