श्री महालक्ष्मी के सुंदर स्वरूप ने दिए दर्शन

– रक्षाबंधन पर अमरनाथ व बारह ज्योतिर्लिंग की झांकी होगी प्रस्तुत

नागपुर :- श्री राधाकृष्ण मंदिर, वर्धमान नगर में सावन झूला उत्सव में एक से बढ़कर एक सुंदर झांकियां बनाई जा रही हैं। इसी श्रृंखला में मंगलवार को पानी में कमल पुष्प पर श्री महालक्ष्मी का सुंदर स्वरुप विराजित होकर भ्रमण की झांकी प्रस्तुत की गई। सजीव झांकी में मां लक्ष्मी का स्वरूप श्रीमती रितु झंवर ने धारण किया। सभी भक्तों ने इस झांकी को सराहा।

मैनेजिंग ट्रस्टी पवन कुमार पोद्दार ने बताया कि ३० अगस्त बुधवार पूर्णिमा रक्षाबंधन को बर्फ से निर्मित 14 फुट के अमरनाथ जी के दर्शन होंगे। साथ ही बर्फ से निर्मित 12ज्योतिर्लिंग के दर्शन भी श्रद्धालु कर सकेंगे। पूरे मंदिर परिसर में बर्फ के बीच में झांकी रहेगी। बाहर से ही बर्फ पर चलकर दर्शन के लिए आना होगा, बादल मंडराते हुए दिखेंगे | मुख्य यजमान मुरारीलाल अग्रवाल परिवार हैं | फूलसेवा प्रसाद सेवा यजमान मुकुंदभाई वेद परिवार, श्रीकिसन अग्रवाल सीए , कीर्ति राकेश अग्रवाल रहेंगे|

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

सार्वजनिक ठिकाणी अस्वच्छता पसरविणा-या 74 प्रकरणांची नोंद, उपद्रव शोध पथकाची धडक कारवाई

Wed Aug 30 , 2023
नागपूर :- नागपूर महानगरपालिकेच्या उपद्रव शोध पथकाने सार्वजनिक ठिकाणी लघुशंका करणाऱ्यांवर, कचरा फेकणाऱ्यांवर, थुंकणाऱ्यांवर, ५० मायक्रॉन पेक्षा कमी प्लास्टिक पिशवीचा वापर करणाऱ्यांवर अधिक कठोर कारवाई ची सुरुवात केली आहे. मंगळवार (29) रोजी शोध पथकाने 74 प्रकरणांची नोंद करून 55200 रुपयाचा दंड वसूल केला. शहराला स्वच्छ ठेवण्यासाठी रस्त्यावर, फुटपाथवर कचरा टाकणारे, थुंकणारे, घाण करणारे, लघुशंका करणारे, प्लास्टिक पिशवीचा वापर करणाऱ्या नागरिकांवर […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
error: Content is protected !!