108 सामूहिक संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ 19 को

नागपूर :- श्री रामदूत हनुमान भक्त परिवार की ओर से 108 सामूहिक संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ व भजनों का भव्य आयोजन 19 अक्टूबर को हिवरी नगर स्थित माहेश्वरी भवन में किया गया है। सुन्दरकाण्ड पाठ दोपहर 4:15 बजे शुरू होगा।

संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ का वाचन हरीश राठी, पैलेश जोशी व सूरज शर्मा की मधुर वाणी में होगा। इस आयोजन में यजमान परिवार के 2 लोगों के पूजा में बैठने की व्यवस्था की गई है। परिवार के अन्य सदस्य सामूहिक रूप से बैठ सकेंगे। समिति की ओर से यजमानों को सुन्दरकाण्ड पाठ में उनके स्थान पर 2 आसन, 2 सुंदर कांड की पुस्तक, 1 पाटा, 1 आरती की थाली, 1 जल पात्र व प्रसाद दिया जाएगा। सुन्दरकाण्ड पाठ के पश्चात महाआरती होगी।

इस आयोजन का उद्देश्य एक साथ 100 से ज्यादा परिवारों को यजमान के रूप में एक मंच पर लाकर सुन्दरकाण्ड पाठ करना ही नहीं बल्कि घर-घर सुन्दरकाण्ड पाठ के महात्म्य को पहुँचाना है।

आयोजन समिति के सदस्य हरीश राठी, अश्विनी शर्मा, जगदीश तोतला, दिनेश गोयल, सूरज शर्मा, पैलेश जोशी ने बड़ी संख्या में उपस्थिति की अपील की है।

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

विधानसभा निवडणुकीत काळ्या पैशाचा वापर आढळल्यास नागरिकांनी तत्काळ माहिती द्यावी, आयकर विभागाचे आवाहन

Thu Oct 17 , 2024
– निवडणुकीतील काळ्या पैशाबाबत नागरीक करू शकतील थेट आयकर विभागाकडे तक्रार; टोल-फ्री क्रमांक, व्हॉट्सअॅप किंवा मेल आयडीवर साधा संपर्क नागपूर :- महाराष्ट्र विधानसभा निवडणुकीच्या कार्यक्रमाची नुकतीच घोषणा झाली आहे. त्यानुसार येत्या 20 नोव्हेंबर 2024 रोजी राज्यात मतदान होणार असून 23 नोव्हेंबर रोजी निवडणुकीचा निकाल जाहीर होणार आहे. निवडणुकीच्या अनुषंगाने प्रशासकीय यंत्रणाही सज्ज झाल्या असून पारदर्शक पद्धतीने निवडणुका पार पडाव्यात यासाठी […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com