नागपुर में लोधी समाज का युवक युवती परिचय सम्मेलन संपन्न..

परिवार भावना से करें समाज विकास में योगदान- विपिन वर्मा

नागपुर – नागपुर में रविवार को लोधी समाज का विवाह योग्य युवक युवती परिचय सम्मेलन संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में 145 युवक-युवतियों ने जीवनसाथी चुनने के लिए मंच से परिचय दिया । इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय लोधी महासभा के अध्यक्ष व उत्तरप्रदेश के विधायक विपीनकुमार वर्मा (डेविड) ने कहा है कि लोधी जातीय समाज को अपने इतिहास पर गर्व होना चाहिए। साथ ही यह दायित्व न भूले कि भारतीयता का भाव सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। परिवार भावना से समाज विकास मे योगदान दें। समाज के कमजोर वर्ग व परिवार को विकास की धारा से जोड़ने के लिए प्रयास करें। शिक्षक सहकारी बैंक सभागृह गांधीसागर परिसर में आयोजित सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए विपीनकुमार वर्मा ने मार्गदर्शन किया।

प्रदुम्नसिंह पूर्व मंत्री म.प्र, डॉ. राजीव लोधी पूर्व मंत्री उ.प्र, कोमल जंघेल पूर्व विधायक छ.ग, राकेश लोधी कोषाध्यक्ष अखिल भारतीय लोधी महासभा, जितेंद्र लोधी राष्ट्रीय संघटन महामंत्री अखिल भारतीय लोधी महासभा,तेनसिंह लोधी अध्यक्ष लोधी महासभा महाराष्ट्र नाना कंभाले जिला परिषद सदस्य, किशोर कुमेरिया, पूर्व उपमहापौर, डॉ.अदिति वासेवार उपसंचालक वानिकी म.प्र ,रघुवीर लोधा, सहित अन्य पदाधिकारी मंच पर थे। प्रदुम्नसिंह ने कहा कि नए दौर के संसाधनों का उपयोग कर सभी समाज को प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए।डॉ. राजीव लोधी ने कहा कि जातीय समाज में उपजातियों के बारे में स्पष्टता होनी चाहिए। कोमल जंघेल ने अंतरराज्यीय वैवाहिक संबंधों पर जोर दिया। सम्मेलन में महाराष्ट्र,मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्य के विवाह योग्य युवक युवतियों ने परिचय दिया।

ई श्रम कार्ड पंजीयन, आयुष्मान कार्ड पंजीयन, हेल्थ चेकअप,रोजगार मेला ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन भी किया गया। प्रस्तावना तेजसिंह सावजी ने रखी। लोधी समाज को केंद्र की ओबीसी सूची में शामिल करने के विषय पर ॲड.संजय करमरकर ने जानकारी दी। मुख्य संचालन सुनील धानुले ने किया। परिचय कार्य का संचालन ॲड.कंचन करमरकर, कविता ठाकरे, छाया कुमेरिया ने किया।

इस कार्यक्रम में कुंदन पटेल राष्ट्रीय सचिव अखिल भारतीय लोधी महासभा, जितेंद्र ठाकुर अध्यक्ष लोधी समाज सेवा संस्था नागपुर, दिनेश खेमसिंग दमाहे युवा प्रदेश अध्यक्ष महाराष्ट्र अखिल भारतीय लोधी महासभा, मोरेश्वर कुमेरिया प्रचार सचिव अखिल भारतीय लोधी महासभा,जगलाल बहेटवार युवा उपाध्यक्ष महाराष्ट्र अखिल भारतीय लोधी महासभा, ॲड.संदीप नागपुरे युवा संगठन मंत्री महाराष्ट्र अखिल भारतीय लोधी महासभा, डॉ.राम मसुरके युवा विदर्भ अध्यक्ष महाराष्ट्र अखिल भारतीय लोधी महासभा,राहुल नागपुरे युवा अध्यक्ष नागपुर जिल्हा अखिल भारतीय लोधी महासभा, प्रवीण कान्होले, लक्ष्मीनारायण ठाकुर, नंदलाल लोधा, युवराज बेहरखेड़े अध्यक्ष लोधी क्षत्रिय संस्था नागपुर, श्याम तिवारी ,खेमराज दमाहे, नत्त्थूसिंह नौकरिया, प्रेम भोंगे सदानंद ठकरेले, श्रीकांत गुरारीकर, त्रिलोक पटेल, रुपराज नगपुरे, जयश्री पटेल,दिव्या दमाहे, नामदेव मंसावाले, तुषार लिलरिया,मोरेश्वर मुटकुरे, आकाश बहेटवार, संजू वर्मा, सहित अन्य पदाधिकारियों ने कार्यक्रम के लिए योगदान दिया।

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

Next Post

आपला तो काळा राम...

Mon Jan 8 , 2024
अयोध्येच्या श्रीरामजन्मभूमी मंदिरातील रामललाच्या प्राणप्रतिष्ठेचे 22 जानेवारीचे निमंत्रण आपल्याला मिळत नाही, असे पाहून की काय, शिल्लक शिवसेनेचे प्रमुख उद्धव बाळासाहेब ठाकरे यांनी जाहीर केले की- “त्यादिवशी मी राममंदिरात जाणारच. फक्त ते अयोध्येचे नसेल, तर नाशिकचे असेल. म्हणजे, नाशिकच्या पंचवटी भागात असलेल्या प्रसिद्ध काळा राम मंदिरात मी जाणार, आरती करणार, गोदावरी नदीचीही आरती करणार.” त्यांच्या या निर्णयाचे स्वागतच केले पाहिजे. अयोध्येच्या […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com