अपना पार्टनर भगवान को बनाएंः आचार्य सुधांशु महाराज
नागपुर :-विश्व जागृति मिशन नागपुर मंडल की ओर आयोजित पांच दिवसीय विराट भक्ति सत्संग महोत्सव कार्यक्रम का आज सुराबर्डी स्थित दिव्य निर्मल धाम आश्रम में शिवआराधना व आरती के साथ हुआ। इस अवसर पर जन रैली निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में उपस्थित भक्तों ने गुरुदेव की उपस्थिति में आनन्द व उत्साह मनाया।
आचार्य सुधांशु महाराज ने भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन की दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ- साथ आध्यात्मिक रूप से भी स्वयं को ऊपर उठाएं। परमात्मा ने सांसारिक साधन उपयोग के लिए दिया, रिश्ता जोड़ने के लिए दिया। वर्तमान समय में लोग अपने रिश्तों का उपयोग कर लेते हैं साधनों को जोड़ने के लिए। जीवन में धर्म हो तो व्यक्ति स्वयं बाह्य रुप समृद्ध करने के साथ आंतरिक रुप से समृद्ध करता है।
उन्होंने कहा कि समूह में की गई पूजा, पाठ, जप, संकीर्तन एवं यज्ञ आदि से कई गुणा लाभ अधिक लाभ होता है। इकट्ठे होकर, संगठित होकर, एकत्रित होकर प्रार्थना आदि करें। अपने कर्मों में सर्वोपरि परमात्मा को महत्व दें। परमात्मा के मार्ग पर लगा हुआ समय, ऊर्जा, धन हमारे दुर्भाग्य को दूर करता है और सौभाग्य को जगाता है।
सत्संग कार्यक्रम समापन के पश्चात पूज्य महाराजश्री का नागरिक अभिनंदन किया गया। पश्चात महाप्रसाद का आयोजन किया गया. विराट भक्ति सत्संग की सफलतार्थ विश्व जागृति मिशन नागपुर मंडल के सभी पदाधिकारी व गुरू भाई, बहनों ने अथक प्रयास किया.