दिव्य निर्मल धाम में होंगे वैष्णो देवी तथा नौ दुर्गा के दर्शन

नागपूर :-सद्गुरूदेव सुधांशु महाराज प्रणित विश्वजागृति मिशन के दिव्य निर्मल धाम आश्रम, अमरावती रोड, सुराबर्डी में नवरात्रि महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। यहां भक्तों को 9 दिनों तक वैष्णो देवी तथा 9 दुर्गा के दर्शनों का लाभ प्राप्त होगा। सुराबर्डी आश्रम की ओर से बताया गया कि दिव्य निर्मल धाम आश्रम के विशाल शिव शिखर की गुफाओं में माता वैष्णो देवी और शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी आदि नौ देवियों की संगमरवर से निर्मित अति भव्य प्रतिमाएं सुधांशु महारा के कर कमलों द्वारा स्थापित की गई हैं। नवरात्रि पर 15 अक्टूंबर को सुबह10.30 बजे से आचार्य श्री शिवदत्त की उपस्थिति में 311अखंड ज्योति कलशों की स्थापना होगी।

नवरात्रि के प्रथम दिन माता शैलपुत्री, द्वितीय दिन मां ब्रह्मचारिणी, तृतीय दिन मां चंद्रघंटा, चतुर्थ दिन मां कुष्मांडा, पंचम दिन मां स्कंदमाता, छठवे दिन मां कात्यायनी, सप्तम दिन मां कालरात्रि, अष्ठम दिन मां महागौरी और नौवे दिन मां सिद्धिदात्री की विशेष पूजा और दर्शन होंगे। इस वर्ष की नवरात्रि उत्सव कार्यक्रम के लिए मिशन के सभी पदाधिकारी महिला समिति युवा क्रांति दल तथा सभी गुरु भाई बहन तन मन धन से प्रयासरत हैं।

नवरात्रि पर दिव्य अखंडज्योति एवं माता के दर्शनों की अपील विश्व जागृति मिशन नागपुर परिवार ने की है।

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

गणेश उत्सव मंडळाने सामाजिक कार्याचा केलेला आदर्श उपक्रम

Sat Oct 14 , 2023
नागपूर :- बालमित्र सार्वजनिक गणेश उत्सव मंडळ वर्षांपूर्वी स्थापन झालेले आहे, या मंडळातर्फे नेहमी सामाजिक व रचनात्मक कार्य करण्याची प्रथा आहे. यावर्षी नागरिकांच्या वर्गणीतून नेहमी हा उत्सव करण्यात येतो. यावर्षी गौसेवा व ग्रामविकास करणाऱ्या निसर्गानंद ग्रामविकास फाउंडेशनचे अध्यक्ष मुन्नाजी महाजन यांनी आमच्या मंडळाच्या पदाधिकारी व कार्यकत्यांना पर्यावरण व गौरक्षा याकरिता कार्य करण्याची आवश्यकता याबद्दल माहिती दिली. या जनसेवेच्या उत्तम कार्यासाठी […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com