प्रभु को सौंपे अपना जीवन रथ :सुधांशु महाराज

नागपुर :-उस प्रभु को अपना जीवन रथ सौंप दो। जिसके जीवन का रथ प्रभु संभाल लेते हैं उसको हर प्रकार से सफलता मिलती है। जीवन को सफल बनाने में भगवान मार्गदर्शन करते हैं। उक्त उद्गार विराट भक्ति सत्संग के दौरान आचार्य सुधांशु महाराज ने भक्तों से रेशिमबाग मैदान के रामधाम पंडाल में कहे। विश्व जागृति मिशन की नागपुर शाखा की ओर से सत्संग आयोजित किया है।

सुधांशु महाराज ने आगे कहा कि जो व्यक्ति अपने सुख के लिए किसी अन्य पर निर्भर नहीं है किसी दूसरे से अपेक्षा नहीं रखता है वही भगवान का प्रिय भक्त है। परमात्मा उसी की मदद करते हैं जो खुद संघर्ष के लिए तत्पर है। कठिनाई की तरफ चलने से जीवन आसान होता है जबकि आसानी की तरफ बढ़ने से जीवन मुश्किल हो जाता है। इसलिए अपनी समस्याओं का समाधान करने के लिए संघर्ष करें संघर्ष में ही जीवन निखरताहै।

उन्होंने कहा कि व्यक्ति को किसी से आशा नहीं रखना चाहिए।स्वयं को हमें सक्षम बनाना चाहिए। अपने जीवन को आगे बढ़ाना चाहिए। जब हम किसी का सहारा नहीं ढूंढते तब हम मजबूत व्यक्तित्व में गिने जाते हैं। दुख मजबूर रहने में है। अपने को इतना मजबूत बनाओ कि कोई आपको मजबूर न कर सके। न ही किसी का तमाशा बनो न ही कभी तमाशा बनाओ। सद्गुगुरु से खुद को जोड़ो ताकि आप हरे भरे रह सको। जिसके ऊपर गुरु के हाथ है वो कभी टूट नहीं सकता।

रविवार को सुबह 9.30 बजे व शाम 4 बजे का सत्र में विश्व जागृति मिशन की उपाध्यक्ष एवं योग गुरु डॉ.अर्चिका दीदी का विशेष सन्देश व ध्यान साधना होगी। इस सत्र में बड़ी संख्या में उपस्थित होकर दीदी के अमृतमयी वचनों को धारण करने के लिए भक्तों का आह्वान किया।

निकली शोभायात्रा

शनिवार को दोपहर में नंदनवन चौक से रामधाम पंडाल के मध्य विशेष राम राज्य सेवा की सजीव झांकी प्रस्तुत कर शोभायात्रा निकाली गई। इसमें 11 फुट के हनुमान जी की झांकी, बाल हनुमान, राम-लक्ष्मण, सीताजी की झांकी, बनाई गई। शंखनाद कर, विशाल घंटा बजाया गया। सभी झांकी अशोक जैन बाहुबली ने तैयार कराई।

हुई गुरु दीक्षा

आज सत्संग पंडाल में लगभग 200 साधकों ने गुरु दीक्षा ली। सभी को आचार्य सुधांशु महाराज ने आशीर्वाद प्रदान किया।

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

कण्वाश्रमाची कार्यकारणी जाहीर, अध्यक्षपदी सारंग गडकरी तर सचिवपदी ॲड. रमण सेनाड

Sun Jan 21 , 2024
नागपूर :-कण्वाश्रम, महाल, नागपूर ची आमसभा नुकतीच संपन्न झाली या आमसभेमध्ये सर्वानुमते नवीन कार्यकारणीची निवड करण्यात आली. यामध्ये अध्यक्षपदी सारंग गडकरी तर सचिवपदी ॲड. रमण सेनाड यांची नियुक्ती करण्यात आली. उपाध्यक्षपदी वेदमूर्ती विनायक शास्त्री उपाख्य धुंडीपंत पिंपळापुरे, कोषाध्यक्षपदी वैभव तांबोळी तर सहसचिव पदी प्रकाश धामणकर यांची नियुक्ती करण्यात आली. कार्यकारणी सदस्यांमध्ये वेदमूर्ती अनंतराव धारकर, शेखर चिंचाळकर, पराग मेंढी, डॉ. श्रीकांत […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com