– सैकड़ों बच्चो ने लिया भाग
नागपुर :- आरोही यूथ क्लब, नागपुर व कास्ट्राईब भूमि अभिलेख कर्मचारी संघटना, महाराष्ट्र राज्य के संयुक्त तत्वावधान में ज्ञानसूर्य भव्य निशुल्क चित्रकला प्रतियोगिता का सफल आयोजन पूर्व नगरसेवक व आरोही यूथ क्लब के अध्यक्ष संदीप सहारे के नेतृत्व में लश्करीबाग उद्यान, आवले बाबू चौक, नागपुर में किया गया।
चित्रकला प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में बच्चों भाग लिया। सुबह की ठंड में भी बच्चो की उपस्थिति व उनकी जिज्ञासा को बया कर रही थी। इस प्रतियोगिता में सैकड़ों बच्चो ने भाग लिया।
बच्चो ने अपनी मन की भावनाओ को को कागज पर उतारा। प्रतियोगिता प्रहलाद गजबे प्रहलाद जी सहारे वह किशोर जी बागडे इस स्मृति में आयोजित की गई। आयोजक संदीप सहारे ने बताया की गत 15 वर्षों से वे इस आयोजन सफलता पूर्वक कर रहे है। यह प्रतियोगिता तीन वर्ग ग्रुप में आयोजित की गई। बच्चो के मनोरंजन के लिए जादू के प्रयोग भी रखे गए थे। साथ ही बच्चो को बिस्किट व चॉकलेट का वितरण किया गया। इस अवसर पर अनेक गणमान्य नागरिकों ने अपनी उपस्थिति से बच्चो को प्रोत्साहित किया।
प्रतियोगिता में कई मान्यवर अथिति के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम की सफलथार्थ नरेंद्र माटे , विभूतिचंद्र गजभिए, अमोल ग्राम, भूषण गजभिए, सुशांत सहारे, किशोर इलमकर, राजेश गोटाफोडे, मनोज श्रीवास, गौतम खंडार, संदीप मडके, विकास ढोने सहित सभी कार्यकर्ताओं ने अथक प्रयास किए।
– डॉ. प्रवीण डबली, नागपुर।