श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा 10 से

नागपुर :- वृंदावन धाम, 23 – डी कॉलोनी, नेताजी नगर में श्रीमद देवी भागवत महापुराण का भव्य आयोजन 10 फरवरी से 23 फरवरी तक किया जा रहा है। देवी भागवत महापुराण का सरस वर्णन कथा व्यास आचार्य नंदकिशोर पांडेय भक्तों से करेंगे। कथा के मुख्य यजमान स्नेहा व मनीष मिश्रा परिवार हैं। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। पश्चात प्रतिदिन शाम 7 बजे से सांस्कृतिक व रंगमंचीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कथा के प्रथम दिन 10 फरवरी को सुबह 8 बजे सूर्य नगर के दुर्गा माता मंदिर से पारंपरिक परिधानों में भव्य मंगल कलश शोभा यात्रा निकाली जाएगी जो कथा स्थल वृंदावन धाम पहुँचेगी।

आध्यात्मिक अनुष्ठान के इस चौदह दिवसीय कार्यक्रम में अनेक जस गायक भजनों की प्रस्तुति देंगे। इसके साथ ही आचार्य प्रमुख सत्यप्रकाश पांडेय, आचार्य विनोद द्विवेदी, आचार्य गिरीश गौतम (वृंदावन धाम), आचार्य पंकज द्विवेदी, आचार्य कन्हैया लाल पांडेय, आचार्य दिवाकर शांडिल्य मंत्रोच्चारण एवं विन्ध्येश्वरी पाठ करेंगे। कथा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति की अपील की गई है।

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

दूरदर्शन पर 'रामायण' का पुनः प्रसारण आज से

Mon Feb 5 , 2024
नागपुर :- भारत का सबसे पुराना और सर्वश्रेष्ठ टेलीविजन चैनल दूरदर्शन अद्वितीय उत्सव का आयोजन कर रहा है जिसमें महाकाव्य ‘रामायण’ का पुनः शानदार प्रसारण होगा. यह सीरियल 5 फरवरी से हर रोज शाम 6:00 बजे शुरू होगा और अगले दिन दोपहर 12 बजे पुनः प्रसारित किया जाएगा. रामायण एक ऐतिहासिक महाकाव्य है, जो भारतीय साहित्य और संस्कृति को एक […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com