महिला दिन एवं सावित्रीबाई फुले स्मृति -दिवस के उपलक्ष मे मासिक धर्म एवं महिला सशक्तिकरण के उप्पर कार्यक्रम लिया गया!

नागपूर :- दी. 10 मार्च 2023 को महिला दिन एवं सावित्रीबाई फुले स्मृति -दिवस के उपलक्ष मे मासिक धर्म एवं महिला सशक्तिकरण के उप्पर कार्यक्रम लिया गया जिसमे सैनिटरी नैपकिन भी बाटे गये! बिंझानी महाविद्यालय मे 90 से भी ज्यादा बच्चों को माहवारी के दिनों में स्वयं की देखभाल एवं स्वछता के बारे में जानकारी दी गई!

आजके कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सूचिता सरावगी थे, साथ ही फ़ील गुड फाउंडेशन के संस्थापक निकेश अंबादे, टीम मेंबर भावित जैन, वैष्णवी जाधव, बिंजानी महाविद्यालय के यशाश्री नन्दनवार, चिटनीवीस ट्रस्ट के जोशी उपस्थित थे!

आजकी जीवन शैली और खान पान से कम उम्र में बच्चों को जल्दी माहवारी (periods ) का सामना करना पड़ रहा है तथा समाज में जो रूडी परंपराओ की धारणाएं बनी है, उनकी वजह से महिलाओ को बोहोत सी मुश्किलों का सामना करना पढ़ रहा है. इन्ही समस्याओ से निपटने के लिए जागरूकता अभियान हमारी संस्था फ़ील गुड फाउंडेशन के माध्यम से चलाई जा रही है, अब तक 1800+ से भी ज्यादा स्कूली छात्राओं को जागरूक कर सैनिटरी पैड्स बाटे गये तथा आने वाले 28 मई 2023 Menstrual Hygiene Day तक 3000 स्कूली छात्राओं तक पोहचने का लक्ष्य संस्था ने रखा है.

Email Us for News or Artical - [email protected]
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com