नानी बाई का मायरा 27 से , कोलकाता की प्रसिद्ध झांकियां होगी आकर्षण का केंद्र

नागपुर :-अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की महाराष्ट्र इकाई की ओर से तीन दिवसीय नानी बाई का मायरा कार्यक्रम का आयोजन 27 दिसंबर से 29 दिसंबर तक किया गया है। यह आयोजन हरियाणा नागरिक भवन, स्मॉल फैक्ट्री एरिया, लकड़गंज, वर्धमान नगर में दोपहर 2:00 से शाम 7:00 बजे तक होगा।

कार्यक्रम में मायरा की प्रस्तुति प्रसिद्ध गायक उज्जवल खाकोलिया द्वारा की जाएगी। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण कोलकाता की सुप्रसिद्ध सजीव झांकियां होंगी। 29 दिसंबर को शाम 7:00 से भवन में महाप्रसाद होगा। सभी भक्तों से कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थिति की अपील अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार मित्तल, मार्गदर्शक सीताराम अग्रवाल,महाराष्ट्र इकाई के संस्थापक अध्यक्ष रामचरण अग्रवाल (बंसल), उपाध्यक्षद्वय अनीता अग्रवाल, डॉ. सजन अग्रवाल, महासचिव सूर्यकांत अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रवाल, सहसचिव रमाकांत अग्रवाल, सांस्कृतिक मंत्री डॉ.उमा अग्रवाल ने की है।

 

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

महाराष्ट्र जलसंपत्ती नियमन प्राधिकरणाच्या अध्यक्षपदी डॉ. चहांदे

Sat Dec 24 , 2022
Ø उपमुख्यमंत्र्यांनी दिली पद व गोपनीयतेची शपथ नागपूर, दि. 24 : महाराष्ट्र जलसंपत्ती नियमन प्राधिकरणाच्या अध्यक्षपदी डॉ. संजय अंबादास चहांदे यांनी नियुक्ती करण्यात आली आहे. शासकीय निवासस्थान देवगीरी येथे उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांनी चहांदे यांना पद व गोपनीयतेची शपथ दिली. या शपथविधीस उपमुख्यमंत्र्यांचे प्रधान सचिव श्रीकर परदेशी, अतिरिक्त मुख्य सचिव (जलसंपदा) दीपक कपूर, नितीन करीर, राजेश कुमार, महाराष्ट्र जलसंपत्ती नियमन […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
error: Content is protected !!