नागपुर :- श्री राधाकृष्ण मंदिर, वर्धमान नगर में महाशिवरात्रि पर्व पर शुक्रवार 8 मार्च को विद्वान पंडितों द्वारा सामूहिक रूप से विशाल लघुरुद्राभिषेक का आयोजन किया गया है। मंदिर में अभिषेक सुबह 8.30 बजे प्रारंभ होगा। मंत्रोपचार से पूजा-अर्चना के साथ जल, पंचामृत, शहद, घी, गन्ने का रस, नारियल पानी सहित अन्य पदार्थों से शिवजी का रुद्राभिषेक किया जाएगा। मुख्य यजमान हितेश झंवर, उमाकांत अग्निहोत्री, राजेंद्र दारुका होंगे। इन्हीं के साथ अन्य 30 यजमान द्वारा सपत्निक शिवजी का लघुरुद्राभिषेक किया जायेगा। सुबह से ही मंदिर में शिव आराधना के साथ भजन की प्रस्तुति की जाएगी। शाम को शिवजी की आकर्षक सेज के दर्शन होंगे तथा 7 बजे से 9 बजे तक महामृत्यंजय का सामूहिक पाठ किया जाएगा। मैनेजिंग ट्रस्टी पवनकुमार पोद्दार ने सभी शिवभक्तों से उपस्थिति की अपील की है।
राधाकृष्ण मंदिर में सामूहिक लघुरूद्राभिषेक, महामृत्युंजय जाप 8 को
Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com